देश

Amit Shah in Nawada: नीतीश कुमार के लिए BJP के दरवाजे हमेशा के लिए बंद, नवादा में महागठबंधन पर बरसे अमित शाह

Amit Shah On Nitish Kumar: गृह मंत्री अमित शाह का बिहार दौरा कई मायनों में खास रहा. यहां के नवादा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने राज्य में अपनी पार्टी का चुनावी बिगुल फूंक दिया है. इस दौरान उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि नीतीश कुमार के लिए अब भाजपा ने अपने दरवाजे हमेशा के लिए बंद कर लिए हैं. इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि मोदी जी इस बार बिहार में सभी की सभी सीटें जीतने जा रहे हैं. बिहार में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भी अमित शाह का यह दौरा अहम माना जा रहा है.

सासाराम को लेकर अमित शाह बोले यह बात

सासाराम में बिगड़ते हालातों और वहां अपने जाने की बात को लेकर अमित शाह का कहना था कि, “मुझे आज सासाराम जाना था, महान सम्राट अशोक के जन्म जयंती के लिए मुझे वहां आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होना था, लेकिन दुर्भाग्य से वहां लोग मारे जा रहे हैं, गोलियां चल रही हैं, टीयर गैस छोड़े जा रहे हैं. मैं वहां नहीं जा पाया, मैं यहीं से सासाराम की जनता से माफी मांगता हूं, लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि मैं सासाराम जरूर आऊंगा.” उन्होंने कहा कि मै ईश्वर से कामना करता हूं कि बिहार में जल्द शांति की स्थापना हो.

इसे भी पढें: पहले मैकेनिकल इंजीनियर बन किया टाटा 407 डिजाइन, अब यूपी पुलिस में मिली बड़ी जिम्मेदारी

दोबारा बीजेपी का साथ मुमकिन नहीं

अमित शाह ने जेडीयू नेता ललन सिंह पर भी हमला बोला है. इसके अलावा उन्होंने कहा कि जिस सरकार में जंगलराज के प्रणेता शामिल हों वह सरकार बिहार में शांति ला सकती है क्या. इसके अलावा उन्होंने नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए यह भी कहा कि एक व्यक्ति को प्रधानमंत्री बनना है और एक को मुख्यमंत्री बनना है, इसमें ये लोग बिहार की जनता को पीस रहे हैं.

वहीं अमित शाह ने कहा कि मैं नीतीश कुमार और ललन सिंह से कहना चाहता हू कि आप लोगों के लिए भाजपा के दरवाजे हमेशा के लिए बंद हो चुके हैं.” अमित शाह ने आगे कहा, “मैं बिहार की जनता को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि अब नीतीश कुमार को NDA में वापस नही लिया जाएगा.

Rohit Rai

Recent Posts

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

41 minutes ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

45 minutes ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

53 minutes ago

भूमिहीन, मजदूरी और सम्मान: बिहार के गांवों में आज भी क्यों कायम है वामपंथ की पकड़?

बिहार में वामपंथ सिर्फ एक चुनावी ताकत नहीं है, बल्कि यह जमीन, मजदूरी और सम्मान…

58 minutes ago

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 30 सितंबर को जालंधर में भाजपा की नशा-विरोधी रैली को संबोधित करेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को पंजाब के जालंधर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)…

1 hour ago

खेती से हुनर तक: जयंत चौधरी का ‘स्किल-बेस्ड’ मॉडल कैसे संवारेगा यूपी के गन्ना किसानों की किस्मत?

उत्तर प्रदेश की गन्ना खेती अब केवल पैदावार तक सीमित नहीं है. जयंत चौधरी के…

1 hour ago