दशहरे पर क्यों पूजते हैं शमी का पेड़? जानें इसका ‘सोने’ से खास कनेक्शन
By Shubhra Rai
उमरान मलिक Photo- IndianPremierLeague (@IPL)/Twitter
Umran Malik’s yorker stuns Devdutt Padikkal: सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल को एक खतरनाक डिलीवरी पर बोल्ड किया. 15वें ओवर में मलिक ने 149 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी जो एक अच्छी लेंथ गेंद थी. बल्लेबाज को बीट करत हुए ये गेंद विकेट पर लगी जिसके बाद ऑफ स्टंप हवा में गुलाटी मारने लगा. या यूं कह लीजिए उमरान की इस गेंद पर देवदत्त पडिक्कल गच्चा खा गए. कुछ देर तक बैटर को समझ नहीं आया कि आखिर ये हुआ कैसे.
उमरान की गोली की स्पीड वाली गेंद और ऑफ स्टंप के हवा में गुलाटी मारने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. एक बार फिर उमरान ने अपनी रफ्तार का जादू फैंस के सामने रखा. मलिक ने पिछले सीजन में 14 मैचों में 22 विकेट झटके थे. 23 वर्षीय को आईपीएल 2023 के लिए 4 करोड़ रुपये में बरकरार रखा गया था.
ये भी पढ़ें: IPL 2023 के पहले मैच में अचानक दिखे Rishabh Pant! दिल्ली कैपिटल्स ने जीता फैंस का दिल
देवदत्त पडिक्कल की खराब शुरुआत
दूसरी ओर, पडिक्कल भले ही शुरुआती गेम में असफल रहे हों, लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग में उनका प्रदर्शन लगातार अच्छा रहा है. बाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपने पिछले तीन सीजन में 473, 411 और 376 रन बनाए. उन्हें आरआर ने आईपीएल 2023 के लिए 7.75 करोड़ रुपये में रिटेन किया था.
हैदराबाद के सामने 204 रनों का लक्ष्य
टॉस जीतकर सनराइजर्स हैदराबाद ने गेंदबाजी करने का फैसला लिया है. राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद के सामने 204 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है. सुपर संडे के पहले मुकाबले में जोस बटलर और यशस्वी ने इस कदर गदर मचाया कि क्रिकेट फैंस के रौंगटे खड़े हो गए. दोनों ओपनर्स ने पावरप्ले (6 ओवर) में 85 रन ठोक डाले. इसके बाद सैमसन ने मौके का पूरा फायदा उठाते हुए टीम को एक बड़े टोटल तक पहुंचाया.
नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने करियर की शुरुआत ‘स्ट्रोकलेस वंडर’ की छवि के साथ की…
Dussehra 2026: दिल्ली के दशहरा समारोह में पीएम मोदी ने देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं…
Jaanta Raja Ghaziabad 2026: गाजियाबाद के सनसिटी में 22 से 28 अक्टूबर तक 'जाणता राजा'…
UP News: गोरखपुर में विजयदशमी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाज को बांटने…
Child Death News: लखीमपुर खीरी के फरधान थाना क्षेत्र के रुकंदीपुर गांव में लापता पांच…
Amit Shah Punjab Visit: पंजाब दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नशे…