कैंसर कोशिकाओं को ईंधन देती हैं ये 5 आदतें, डॉक्टर ने दी चेतावनी!
By Vaibhav Gupta
Photo- IndianPremierLeague (@IPL)/ Twitter
Jos Buttler IPL 2023: आईपीएल के 16वें सीजन का आज तीसरा ही दिन है. लेकिन रिकॉर्ड टूटने और बनने का सिलसिला शुरू हो चुका है. हर मैच के साथ फैंस का क्रेज बढ़ता जा रहा है. सुपर संडे के पहले मुकाबले में रविवार को सन राइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स के ओपनर्स हैदराबाद की टीम पर इस कदर बरसे मानो वो कोई पुराना हिसाब चुकता कर रहे हैं.
दोनों बल्लेबाजों ने इस तरह तूफान मचाया कि सनराइजर्स के गेंदबाजों के होश उड़ गए, और देखते ही देखते करीब 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ डाला. इस दौरान जोस बटलर के बल्ले से महज 20 गेंदों में तूफानी अर्धशतक भी निकला. बटलर हालांकि अर्धशतक पूरा करने के बाद ज्यादा देर टिक नहीं सके और आउट हो गए लेकिन उनका जो काम था वह कर गए.
ये भी पढ़ें: IPL 2023, RCB vs MI: मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टक्कर, जानें पिच रिपोर्ट और प्लेइंग-11
बटलर-जयसवाल की आंधी
राजस्थान की ओर से ताबड़तोड़ शुरुआत करते हुए दोनों ओपनर्स ने पावरप्ले (6 ओवर) में 85 रन ठोक डाले. जयसवाल ने 30 और जोस बटलर ने 22 गेंदों में 7 चौके-3 छक्के कूट 245 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 54 रन जड़ दिए. इसके साथ ही उन्होंने पावरप्ले में करीब 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ डाला.
आईपीएल में RR के लिए सबसे ज्यादा पावरप्ले स्कोर
85/1 बनाम SRH, हैदराबाद 2023
81/1 बनाम सीएसके, अबू धाबी 2020
73/1 बनाम डेक्कन, हैदराबाद 2008
70/0 बनाम पीबीकेएस, जयपुर 2010
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…
पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…
पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…
Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…
सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…
बिहार में वामपंथ सिर्फ एक चुनावी ताकत नहीं है, बल्कि यह जमीन, मजदूरी और सम्मान…