देश

मोदी सरकार ने चलाया दुनिया का सबसे बड़ा गरीबी उन्मूलन अभियान- अमित शाह

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने पिछले 12 वर्षों में 70 करोड़ गरीबों के जीवन में व्यापक बदलाव लाया है. उन्होंने कहा कि आवास, बिजली, शौचालय, पेयजल, रसोई गैस, खाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराकर देश का सबसे व्यापक गरीबी उन्मूलन अभियान चलाया गया है.

गांधीनगर में पीएम फैमिली केयर ट्रैकर (पीएम-एफसीटी) पायलट परियोजना और हेल्थ पासपोर्ट का शुभारंभ करने के बाद आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि वर्ष 2014 से सरकार का प्रमुख लक्ष्य गरीबों के जीवन स्तर में सुधार करना रहा है.

उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के 70 करोड़ गरीबों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए व्यापक प्रयास किए गए हैं.”

पूर्वांचल में देखी जबरदस्त गरीबी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वर्ष 2014 से पहले पूर्वी उत्तर प्रदेश के अपने दौरों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने वहां अत्यधिक गरीबी को करीब से देखा था.

उन्होंने कहा, “ऐसा नहीं है कि गुजरात में गरीबी नहीं थी, लेकिन जब मैं उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र में गया तो मुझे वास्तविक गरीबी का एहसास हुआ. लोगों के पास रहने के लिए घर नहीं थे. घर नहीं था तो बिजली भी नहीं थी. अनगिनत घरों में शौचालय नहीं थे. जहां झोपड़ी थी, वहां भी घर के भीतर पानी की सुविधा नहीं थी.”

उन्होंने कहा कि उस समय महिलाएं पारंपरिक चूल्हों पर घंटों खाना बनाती थीं और अधिकांश परिवारों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंच से बाहर थीं.

धुएं वाले चु्ल्हे पर खाना बनाने के लिए मजबूर थी महिलाएं

गृह मंत्री ने कहा, “माताएं पूरी जिंदगी धुएं वाले चूल्हे पर खाना बनाती थीं. परिवार अगले दिन के भोजन की व्यवस्था करने के लिए दिन-रात मेहनत करता था. आर्थिक स्थिति ऐसी थी कि बीमारी होने पर इलाज के नाम पर भगवान से प्रार्थना करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता था.”

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से इन चुनौतियों का समाधान किया है.

उन्होंने कहा, “सिर्फ 12 वर्षों में 70 करोड़ गरीबों को पक्के घर, बिजली, नल से जल, शौचालय, गैस सिलेंडर, प्रति व्यक्ति पांच किलोग्राम खाद्यान्न और पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया गया है.”

उन्होंने बताया कि अब तक तीन करोड़ घरों का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि एक करोड़ और घर निर्माणाधीन हैं.

कई परिवारों के पास पहली बार पहुंची सुविधा

गृह मंत्री ने कहा कि अनेक लाभार्थियों ने उन्हें बताया कि उनके परिवार की पांच पीढ़ियों में पहली बार ऐसा हुआ है, जब वे ऐसे घर में रह रहे हैं, जहां गैस, शौचालय, पीने का पानी, खाद्यान्न और बिजली जैसी सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं.

उन्होंने कहा, “कई लोगों ने मुझसे कहा कि पांच पीढ़ियों के बाद पहली बार उनके परिवार को ऐसा घर मिला है, जहां सभी बुनियादी सुविधाएं मौजूद हैं. 12 वर्षों में उनकी पांच पीढ़ियों का सपना पूरा हुआ है.”

ये भी पढ़ें- पी.वी. नरसिम्हा राव जयंती: जानिए क्यों आधुनिक भारत के असली शिल्पकार को अंतिम विदाई में भी मिला दर्द

गृह मंत्री शाह ने कहा कि पीएम फैमिली केयर ट्रैकर कल्याणकारी योजनाओं के अगले चरण का महत्वपूर्ण माध्यम है. इसके जरिए गरीब परिवारों के बच्चों को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं, पोषण और शिक्षा उपलब्ध कराने की निगरानी एकीकृत प्रणाली के माध्यम से की जाएगी.

(ये खबर न्यूज एजेंसी IANS से उठाकर बिना किसी एडिट के लगाई गई है)

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

पहाड़ों की गोद में बसा ऋषि महादेव मंदिर: हरियाली, झरने और शिवभक्ति के अनूठे संगम की मनमोहक तस्वीरें

राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…

5 minutes ago

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FSSAI के उस आदेश पर रोक

दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…

9 minutes ago

वर्धा में AIHER का 17वां दीक्षांत समारोह, डॉ. प्रीति अदाणी ने बढ़ाया छात्रों का हौसला; बोलीं- सेवा ही भक्ति का मार्ग है

वर्धा में अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) का 17वां दीक्षांत समारोह संपन्न.…

18 minutes ago

जडेजा का वनडे करियर खत्म होने की ओर? न्यूजीलैंड दौरे की टीम में जगह नहीं मिलने से उठे बड़े सवाल

Ravindra Jadeja ODI Team: न्यूजीलैंड दौरे की वनडे टीम से रवींद्र जडेजा के बाहर होने…

31 minutes ago

बिना वारंट और FIR कैसे होता है पुलिस का एक्शन? दीपके के केस से समझें कस्टडी, अरेस्ट और डिटेंशन में अंतर

दिल्ली के प्रदर्शनों के बाद चर्चा में आए कानूनी शब्दों जैसे डिटेंशन, अरेस्ट, पुलिस कस्टडी…

36 minutes ago