Bangladesh News
Bangladesh News: बांग्लादेश की सियासत में एक बार फिर शेख हसीना का भूचाल आने वाला है. जिस नेता को कट्टरपंथियों की भीड़ ने सत्ता छोड़कर भागने पर मजबूर किया, अब उसी शेख हसीना ने दोबारा बांग्लादेश लौटने का ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि अब वो निर्वासन की जिंदगी नहीं जियेंगी और इसी साल बांग्लादेश लौटेंगी. बता दें कि, पिछले लगभग दो सालों से शेख हसीना भारत में निर्वासित जीवन जी रही हैं.
बता दें कि, हाल ही में NDTV ने शेख हसीना का इंटरव्यू किया. जिसमें शेख हसीना ने कहा कि उनके साथ न्यायालय ने न्याय नहीं किया है. उनके खिलाफ दिया गया फैसला पूरी तरह गैर-कानूनी और बदले की भावना से प्रेरित है.
शेख हसीना ने इस दौरान बांग्लादेश की न्यायपालिका पर बड़ा आरोप लगाया. उन्होंने न्यायालय के फैसले को खारिज करते हुए कहा कि, उनकी पार्टी आवामी लोग को नेता विहीन बनाया जा रहा है और इसमें न्यायपालिका को हथियार की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है.
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री ने कट्टरपंथियों को कड़ा जवाब दिया. उन्होंने कहा कि उन्हें मौत से डर नहीं लगता. उन्होंने पिता शेख मुजीबुर्रहमान सहित, मां, भाइयों सहित पूरे परिवार को साल 1975 में खो दिया. खुद मुझपर भी ग्रेनेड से हमला किया गया, लेकिन मैंने सभी साजिशों को खत्म कर अपने लोगों के लिए खड़ी रही. उन्होंने कहा कि उनका पूरा जीवन बांग्लादेश के लिए है और वो इस बाधा को भी पार कर जाएंगी.
ये भी पढ़ें- UCC से गुंडा दमन तक: शुभेंदु सरकार के 4 मास्टरस्ट्रोक से बदलेगा बंगाल? सोमवार को विधानसभा में अग्निपरीक्षा
शेख हसीना की वापसी को लेकर वहां के कट्टरपंथियों में हलचल तेज हो गई है. जमात-ए-इस्लामी नेता अजहरुल इस्लाम ने सरकार से सवाल किया कि क्या बीएनपी फिर से अवामी लीग को खड़ा कर रही है. उन्होंने संसद में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से सवाल पूछा कि आप जमात पर प्रतिबंध लगाने की मांग जो कर रहे हैं, अगर हमपर प्रतिबंध लगाया जाता है तो आप देश क्या अकेले चलाएंगे. और हमारे जगह पर जो खाली जगह होगा उसे कौन भरेगा.
-भारत एक्सप्रेस
UP Assembly Election 2027: प्रतापगढ़ में अपना दल (एस) की जनसभा के जरिए अनुप्रिया पटेल…
श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…
अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) वर्धा के 17वें दीक्षांत समारोह में महाराष्ट्र…
Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…
India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…
Jio global expansion Akash Ambani US Germany: जियो के IPO से पहले आकाश अंबानी का…