देश

अमित शाह ने देवेंद्र फडणवीस के इस्तीफे की पेशकश ठुकराई, पद पर बने रहने को कहा

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के राज्य में एनडीए के खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने के फैसले पर अड़े रहने की खबरों के बीच गृह मंत्री अमित शाह ने उनसे बात की और उन्हें सरकार में अपना काम जारी रखने को कहा.

पूर्व मुख्यमंत्री श्री फडणवीस शिवसेना के एकनाथ शिंदे गुट और अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के साथ महाराष्ट्र सरकार का हिस्सा हैं.अविभाजित शिवसेना और भाजपा ने 2019 में राज्य की 48 में से 41 सीटें जीती थीं, लेकिन महाराष्ट्र में महायुति कहलाने वाले नए गठबंधन को इस बार केवल 17 सीटें ही मिल पाईं. कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) से मिलकर बनी महा विकास अघाड़ी ने 30 निर्वाचन क्षेत्रों में जीत हासिल की है.

बुधवार को इस्तीफ़ा देने की पेशकश की थी

फडणवीस ने मतगणना के एक दिन बाद बुधवार (5 जून) को इस्तीफ़ा देने की पेशकश की थी और उसके बाद से कई भाजपा नेताओं ने उनसे बात की है. शुक्रवार को एनडीए की बैठक के बाद, भाजपा नेता ने राज्य में गठबंधन के प्रदर्शन पर चर्चा करने के लिए उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ बैठक की. सूत्रों ने बताया कि श्री फडणवीस के इस्तीफ़े का विषय भी उठा.

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होने को है

इसके बाद उपमुख्यमंत्री ने शाह से उनके आवास पर मुलाकात की, जहां सूत्रों ने बताया कि गृह मंत्री ने उनसे महाराष्ट्र सरकार के लिए काम करना जारी रखने और राज्य में भाजपा को पुनर्जीवित करने के लिए एक योजना तैयार करने को कहा.महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव इस साल अक्टूबर के आसपास होने की संभावना है.

ये भी पढ़े: संसदीय दल की बैठक में PM Modi के समर्थन में Nitish Kumar के अलावा क्या बोले NDA घटक दल के नेता

भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल प्रभावित होगा

शाह ने श्री फडणवीस से कहा, “यदि आप इस्तीफा देते हैं, तो इससे भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल प्रभावित होगा. इसलिए अभी इस्तीफा न दें. श्री शाह ने उनसे यह भी कहा कि वे नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण के बाद इस्तीफे पर विस्तार से चर्चा करेंगे, जो रविवार को शाम 6 बजे होने वाला है.

-भारत एक्सप्रेस

 

Prakhar Rai

Recent Posts

LPG की छुट्टी! CNG और PNG नेटवर्क को रफ्तार देने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, अब झटपट मिलेगी प्रदूषण NOC

CPCB NOC Rules: सीपीसीबी ने सीएनजी और पीएनजी नेटवर्क विस्तार को गति देने के लिए…

9 minutes ago

‘ठंडा पानी मत पीना बाबू’, न्यूजीलैंड में वैभव को मिला बिहार का प्यार! बलिया से आई लड़की का VIDEO वायरल

Vaibhav Suryavanshi viral video: न्यूजीलैंड में वैभव सूर्यवंशी को बलिया की महिला फैन ने कहा,…

11 minutes ago

जियो की धमाकेदार एंट्री! इश्यू प्राइस से 21% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ शेयर, मालामाल हुए इन्वेस्टर्स

बुधवार को शेयर बाजार में जियो प्लेटफॉर्म्स का ₹30,200 करोड़ का आईपीओ ₹1,358 के भाव…

13 minutes ago

अंबेडकरनगर में सपा विधायक राम अचल राजभर के बेटे पर दबंगई का आरोप, दुकान में घुसकर मारपीट और लूटपाट

उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में सपा विधायक राम अचल राजभर के बेटे पर बसखारी रोड…

57 minutes ago

पीएम मोदी को ‘मित्र’ कहकर लूला ने जताया आभार, बोले- भारत के साथ मजबूत करेंगे ग्लोबल साउथ की आवाज

Lula thanks PM Modi: ब्राजील के राष्ट्रपति लूला ने चुनाव में जीत पर बधाई देने…

1 hour ago