देश

Amit Shah: भारत को विश्व में सर्वप्रथम बनाने का संकल्प हमें सिद्ध करना है, बोले- गृह मंत्री अमित शाह

Amit Shah: केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को नई दिल्ली में लाल किले पर लाइट एंड साउंड शो ‘जय हिंद’ का उद्घाटन किया. इस अवसर पर केन्द्रीय संस्कृति मंत्री जी. किशन रेड्डी, संस्कृति राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी और दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना उपस्थित थे. इस मौके पर अमित शाह ने कहा कि भारत को विश्व में सर्वप्रथम बनाने का संकल्प हमें सिद्ध करना है. शाह ने ये भी कहा कि भारत सर्वप्रथम और भारत सबसे प्रथम, इन दोनों संकल्पों को लेकर भारत को आगे बढ़ना है.

अपने संबोधन में केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि इस लाइट एंड साउंड शो के माध्यम से भारत के हजारों साल के इतिहास को सामंजस्य के साथ समाहित करने का काम किया गया है. उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के वर्ष में ये कार्यक्रम शुरू हो रहा है और भारत के ऐतिहासिक स्थानों को प्रेरणास्थल बनाने की ये यात्रा आज यहां से शुरू हो रही है.

अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आजादी के अमृत वर्ष में सोने की चिड़िया कहे जाने वाले भारत को गुलामी से मुक्त कराने में अपना सर्वस्व बलिदान देने वाले अनगिनत शहीदों से हमारी युवा पीढ़ी को परिचित कराने के लिए, कई कार्यक्रमों का आयोजन किया है. उन्होंने कहा कि भारत को विश्व में हर क्षेत्र में कहां पहुंचना है, प्रधानमंत्री ने इसीलिए आजादी के अमृत महोत्सव से आजादी की शताब्दी तक के समय को अमृत काल के नाम से हम सबके सामने संकल्पित कराया है.

ये भी पढ़ें: Jai Hind Show: लाल किले पर होगा ‘जय हिंद’ शो, गृह मंत्री अमित शाह आज करेंगे उद्घाटन

अमित शाह ने कहा कि ये यात्रा आजादी के 75 सालों से आजादी की शताब्दी तक के संकल्प लेने की भी यात्रा है और उस वक्त देश कहां होगा, ये संकल्प लेने का भी समय है. उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 8 सालों में पूरे देश की जनता में आत्मविश्वास, ऊर्जा और विश्वास के साथ एक दिशा में चलने का संकल्प दिखाई दे रहा है और भारत की 130 करोड़ की जनता के सामूहिक पुरूषार्थ से देश को विश्व में सर्वप्रथम बनाने का संकल्प हमें सिद्ध करना है.

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

4 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

5 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

5 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

6 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

6 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

7 hours ago