दुनिया

Pakistan Crisis: IMF का मुंह ताक रहा कंगाली के मुहाने पर खड़ा पाकिस्तान, चीन ने खींचे हाथ तो अमेरिका ने भी दिया झटका!

Pakistan Crisis: पाकिस्तान इस वक्त आर्थिक तंगी से जूझ रहा है. आलम यह है कि देश में आटा लेने के लिए भगदड़ में लोग जान गंवा रहे हैं. इस स्थिति से निकलने की कोशिश में जुटा पाकिस्तान दूसरे देशों के सामने झोली फैला रहा है. पाकिस्तान की सरकार (Pakistan Government) IMF समेत अंतरराष्ट्रीय मंचों पर मदद मांग रही है. यह पाकिस्तान की आखिरी उम्मीद है लेकिन यहां भी उसे झटका लगता दिख रहा है.

अमेरिका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यूएस चाहता है कि पाक आर्थिक सुधारों के रास्ते पर आगे बढ़े. वहीं आईएमएफ की तरफ से छूट के सवाल पर प्राइस ने कहा, “यह IMF पर निर्भर करता है कि वह इस तरह की छूट देने को तैयार है या नहीं. हम पाकिस्तान को आर्थिक सुधार की राह पर आगे बढ़ते देखना चाहते हैं.” अमेरिका का आईएमएफ में दबदबा रहा है. IMF ने पाकिस्तान को खर्च में कटौती करने और निर्यात में बढ़ोतरी के माध्यम से राजस्व बढ़ाने के लिए कहा है.

वहीं विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने पाकिस्तान को अतिरिक्त आर्थिक मदद देने का ऐलान भी किया है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को अमेरिका की तरफ से 10 करोड़ डॉलर की अतिरिक्त मदद की जा रही है.

आईएमएफ से मदद मांग रहा पाकिस्तान

पाकिस्तान इस वक्त कंगाली के मुहाने पर खड़ा है और इस मुश्किल वक्त से निकलने के लिए वह आईएमएफ से मदद मांग रहा है. पाकिस्तान सरकार की आईएमएफ के साथ बातचीत चल रही है. अगर आईएमएफ इस मदद के लिए हामी भर देता है तो पूर्व की इमरान खान सरकार के कार्यकाल के दौरान से रुके बेलआउट प्रोग्राम की अगली 1.1 करोड़ डॉलर की किश्त जारी की जा सकती है.

ये भी पढ़ें: Nepal Politics: नेपाल की संसद में पुष्प कमल दहल ने हासिल किया ‘प्रचंड’ बहुमत, सिर्फ 2 सांसदों ने विरोध में की वोटिंग

पाकिस्तान सरकार ने किए अजब-गजब फैसले

महंगाई की मार झेल रहे पाकिस्तान ने पिछले दिनों आर्थिक संकट से निपटने के लिए अजब-गजब उपाय निकाला है. पाकिस्तान ने इस संकट से बचने के लिए नई योजनाओं की घोषणा की है, पाकिस्तान सरकार ने ऊर्जा की खपत को कम करने और बदले में सरकारी खजाने पर वित्तीय भार को कम करने के लिए नई नीति अपनाई है. पाकिस्तान ने देश में मैरिज हॉल को रात 8.30 बजे से 10 बजे तक बंद रखने के साथ ही पंखे और बल्ब के उत्पादन पर रोक लगा दी है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जादू जारी: नवरात्रि के रंग में रंगी फिल्म, वर्ल्डवाइड 450 करोड़ पार

Hanuman Ansh Navratri Collection: नवरात्रि के खास मौके पर 'हनुमान अंश' की कमाई में आया…

26 seconds ago

Jio Platforms IPO: खुलते ही टूट पड़े निवेशक! महज 35 मिनट में फुल हुआ जियो का आईपीओ, ग्रे मार्केट में भी जलवा

रिलायंस जियो प्लेटफॉर्म्स का मेगा आईपीओ आज निवेशकों के लिए खुल गया है. बाजार खुलते…

6 minutes ago

श्री बाबू: बिहार के प्रगतिवादी नेता और स्वतंत्रता संग्राम के योद्धा

बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह उर्फ श्री बाबू स्वतंत्रता संग्राम, किसान आंदोलन और सामाजिक…

19 minutes ago

Viral Video: पार्सल देने आया लड़का बना फरिश्ता, जान पर खेलकर ऐसे बचाया पूरा घर; दिल जीत रहा VIDEO

डॉक्टर के घर पर पार्सल डिलीवर करने आए एक डिलीवरी बॉय ने अपनी बहादुरी और…

41 minutes ago

न्यूजीलैंड दौरे पर वैभव सूर्यवंशी का कटेगा पत्ता? कप्तान श्रेयस अय्यर ने खोला टीम प्लान

IND vs NZ: भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से पहले वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग XI में जगह…

1 hour ago