मनोरंजन

Rakhi Sawant ने बॉयफ्रेंड आदिल संग रचाई शादी? हाथ में मैरिज सर्टिफिकेट लिए फोटोज हो रहीं वायरल

Rakhi Sawant Wedding: मनोरंजन जगत की ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर राखी सावंत को लेकर इन दिनों काफी खबरें सामने आ रही हैं. राखी ने जबसे अपने बॉयफ्रेंड आदिल के बारे में दुनिया को बताया है तब से ही वो अक्सर आदिल के साथ ही नजर आती हैं. इन दोनों की जोड़ी बी सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरती है. इस बीच खबर सामने आ रही है कि राखी ने एक बार फिर शादी कर ली है और इस बार आदिल को अपना हमसफर बनाया है. दोनों की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें वो हाथ में कोर्ट मैरिज का सर्टिफिकेट लिए नजर आ रहे हैं. राखी की ऐसी फोटो देख फैंस भी काफी हैरान हो गए हैं और वो जानना चाहते हैं.

राखी और आदिल का रिश्ता हमेशा से ही लाइमलाइट में रहा है. सरेआम दोनों एक-दूसरे के लिए खुलकर प्यार का इजहार करते नजर आते हैं. लेकिन लगता है राखी ने अपने रिश्ते को नया नाम दे दिया है. राखी सावंत और आदिल दुर्रानी ने दुनिया की नजरों से छिपकर दूसरी शादी रचा ली है. कपल ने कोर्ट मैरिज की है और इन दोनों की कोर्ट मैरिज के बाद पहली तस्वीर भी सामने आ गई है, जिसमें दोनों के गले में वरमाला नजर आ रही है.

ये भी पढ़ें-Anushka Sharma Daughter: अनुष्का शर्मा ने बेटी Vamika के जन्मदिन पर पोस्ट की क्यूट तस्वीरें, बेटी पर प्यार लुटाते आईं नजर

राखी और आदिल की शादी की तस्वीरें हो रहीं वायरल

सोशल मीडिया पर आदिल और राखी की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं. इन फटोज में राखी ने व्हाइट और पिंक कलर का शरारा पहना हुआ है और दूसरी तरफ आदिल अपने सिंपल लुक में नजर आ रहे हैं. उन्होंने ब्लैक शर्ट के साथ डेनिम जींस पहनी है. सामने आई तस्वीर में दोनों ने अपनी कोर्ट मैरिज का सर्टिफिकेट भी पकड़ रखा है. वहीं, दूसरी तस्वीर में दोनों अपनी शादी के पैपर्स पर साइन करते हुई नजर आ रहे हैं. इस फोटो के सामने आते ही फैंस काफी हैरान रह गए हैं. आपको बता दें कि आदिल खान दुर्रानी राखी सावंत से पूरे छह साल छोटे हैं और वो एक बिजनेसमैन हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

4 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

5 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

6 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

7 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

7 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

8 hours ago