देश

अमित शाह ने नीतीश कुमार को कहा ‘पलटू बाबू’, बोले- जिनकी वजह से बने सीएम, उनका कुछ तो लिहाज करो

Amit Shah in Bihar: गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को बिहार के लखीसराय पहुंचे थे. यहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला और उन्हें ‘पलूट बाबू’ कहकर तंज कसा. मोदी सरकार के 9 सालों को लेकर नीतीश कुमार ने सवाल किया था, जिस पर अमित शाह ने पलटवार किया और कहा कि अभी-अभी पलटू बाबू नीतीश कुमार पूछ रहे थे कि 9 साल में क्या किया? नीतीश बाबू जिनके साथ इतना बैठे, जिनके कारण मुख्यमंत्री बने उनका थोड़ा लिहाज करिए.

अमित शाह ने कहा, “पीएम मोदी ने इन 9 सालों में बहुत काम किया है. पीएम मोदी के 9 साल गरीब कल्याण, भारत गौरव, भारत की सुरक्षा के 9 साल हैं.” गृह मंत्री ने कहा कि बिहार की जनता ने 2014 में पीएम मोदी को 31 सीटें दीं और 2019 में 53% वोट के साथ 39 सीटें दीं. अब समय आ गया है, एक-दो सीटों की जो कमी रह जाती है उसको भी पूरा कर दीजिए और 2024 में सभी की सभी सीटें NDA को दीजिए.

वहीं उन्होंने कांग्रेस पर भी जमकर हमला बोला. शाह ने कहा, “पहले जब पाक प्रेरित आतंकवादियों के हमले होते थे तो सोनिया-मनमोहन की सरकार कोई जवाब नहीं देते थे, मौनी बाबा बनकर दिल्ली में बैठ जाते थे लेकिन जब PM मोदी के कार्यकाल में पुलवामा और उरी में हमले हुए तो पीएम मोदी ने 10 ही दिन में सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक कर पाकिस्तान के घर में घुसकर मारा.”

आर्किटल 370 के बहाने विपक्ष पर बरसे शाह

अमित शाह ने कहा, “कांग्रेस, जदयू, आरजेडी, ममता सभी लोग धारा 370 को बच्चे की तरह गोद में खिलाते थे. ये कहते थे कि धारा 370 हटाओगे तो कश्मीर में खून की नदियां बह जाएंगी, राहुल बाबा खून की नदियां तो दूर किसी की कंकड़ चलाने की भी हिम्मत नहीं हुई.”

ये भी पढ़ें: कभी अमेरिका दौरे पर आतंकवाद को लेकर चर्चा होती थी, अब निवेश, तकनीकी और सुरक्षा के समझौते होते हैं: जेपी नड्डा

लखीसराय में जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा, “आजादी से अब तक, भारत के किसी प्रधानमंत्री ने देश के किसानों को 6,000 रुपए की आर्थिक सहायता देने का काम नहीं किया, जबकि पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत देश के करोड़ों किसानों को सालाना 6,000 रुपए उनके बैंक खाते में ट्रांसफर करने का काम किया.” इस जनसभा के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने अशोक धाम मंदिर में पूजा-अर्चना की.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों पर एक्शन, 50 आरोपियों पर शिकंजा

जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे और फर्जी कागजातों से भारतीय पहचान हासिल करने…

2 hours ago

अब पकड़ी जाएगी प्रदूषण की असली वजह, मोदी सरकार ने दिल्ली-एनसीआर में शुरू की एडवांस AATL लैब

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के असली स्रोतों की पहचान के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र…

3 hours ago

‘जो ठाना वह करके दिखाया…’, गृह मंत्री अमित शाह की कार्यशैली पर बोले सांसद नरेश बंसल

भाजपा सांसद नरेश बंसल ने गृह मंत्री अमित शाह की प्रशंसा करते हुए कहा है…

4 hours ago

सावधान! 48 घंटे में आएगा चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’, इन 10 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी

IMD Weather Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट…

4 hours ago