देश

श्री जगन्नाथ रथयात्रा पर गृह मंत्री अमित शाह ने दी बधाई, ट्वीट कर देशवासियों के लिए मांगी यह खास मन्नत

Rath Yatra 2026: देशभर में आज भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा को लेकर भारी उत्साह है. भक्ति और आस्था के इस महापर्व पर देश के गृह मंत्री Amit Shah ने सभी देशवासियों को बधाई दी है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक बेहद संदेशपूर्ण पोस्ट साझा करते हुए प्रभु जगन्नाथ से देश की खुशहाली की प्रार्थना की.

गृह मंत्री Amit Shah का ट्वीट

गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा-

‘जय जगन्नाथ! समस्त देशवासियों को श्री जगन्नाथ रथयात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं. विश्वप्रसिद्ध जगन्नाथ रथयात्रा अटूट आस्था, विश्वास और भक्ति का प्रतीक है. यह पवित्र रथयात्रा भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासतों को सहेजने और भगवान के प्रति अटूट श्रद्धा को दर्शाती है. महाप्रभु जगन्नाथ, वीर बलभद्र व माता सुभद्रा से सभी की सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना करता हूं.

पुरी में उमड़ा आस्था का सैलाब

वहीं दूसरी तरफ ओडिशा के पुरी में स्थित मुख्य जगन्नाथ मंदिर में आज सुबह से ही भक्ति का एक अलग ही सैलाब देखने को मिल रहा है. लाखों की संख्या में देश-विदेश से आए श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ के नंदीघोष, भाई बलभद्र के तालध्वज और बहन सुभद्रा के दर्पदलन रथ की एक झलक पाने के लिए घंटों से कतारों में खड़े हैं.

शंख की ध्वनि, मंजीरों की थाप और ‘जय जगन्नाथ’ के जयकारों से पूरी शंख क्षेत्र गूंज उठा है. मान्यता है कि आज के दिन भगवान के रथ की रस्सी छूने मात्र से ही इंसान के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं यही वजह है कि कड़कती धूप और भारी भीड़ के बावजूद भक्तों का उत्साह सातवें आसमान पर है.

ये भी पढे़ं- नहीं जा पाए पुरी? तो दिल्ली-NCR के इन भव्य मंदिरों में करें भगवान जगन्नाथ के साक्षात दर्शन

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

3 minutes ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

9 minutes ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

17 minutes ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

51 minutes ago

ब्लाइंड मर्डर का 3 दिन में खुलासा, लिव-इन पार्टनर ही निकली दिव्यांग शिक्षक की कातिल

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…

2 hours ago

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

2 hours ago