गुड्डू मुस्लिम का घर और उस पर चस्पा नोटिस
Umesh Pal Murder Case: प्रयागराज में दिन दहाड़े हुए उमेश पाल हत्याकांड के बाद अतीक अहमद के गुर्गों और करीबियों पर पुलिस और प्रशासन द्वारा लगातार शिकंजा कसता जा रहा है. अब तक जहां दो लोगों को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है वहीं कई को अब तक गिरफ्तार भी कर चुकी है. इसके अलावा कई लोगों के मकानों पर बुल्डोजर भी चल चुका है. अब इस वारदात में शामिल गुड्डू मुस्लिम के घर पर भी प्रयागराज विकास प्रधिकरण ने नोटिस चस्पा कर दिया है.
अतीक के गिरोह में गुड्डू मुस्लिम को सभी बमबाज के नाम से जानते हैं. मिली जानकारी के अनुसार गुड्डू मुस्लिम के घर पर अब कभी भी बुल्डोजर चल सकता है.खुल्दाबाद के चकिया में गुड्डू मुस्लिम का घर है. गुड्डूगु मुस्लिम के आवास पर प्रयागराज विकास प्रधिकरण नेनोटिस चस्पा कर दिया गया है. जिसमें उसे 25 मार्च तक मकान का दस्तावेज प्रस्तुत करनेका निर्देश दिया है.
नोटिस में गुड्डूगु मुस्लिम के साथ चांद बीबी का भी नाम दर्ज है. नोटिस में लिखा है कि मकान बनाने के पहले PDA से अनुमति नहीं ली गई है. ऐसे में क्यों न भवन को तोड़ दिया जाए. वहीं जारी नोटिस में इस बात का भी जिक्र किया गया है कि 25 मार्च के बाद गुड्डूगु मुस्लिम और चांद बीबी को 50 हजार रुपये तो देने ही होंगे इसके अलावा रोजाना के हिसाब से 2500 रुपये अर्थदंड भी देना होगा. उमेश पाल की हत्या के दौरान सफेद कपड़ों में गुड्डूगु मुस्लिम सीसीटीवी में बम फेंकता हुआ दिखाई दिया.
इसे भी पढ़ें: ब्रेजा कार से भागा था अमृतपाल सिंह, पुलिस ने किया बरामद, गैर-जमानती वारंट जारी
तीन के घर पर चल चुका है बुलडोजर
बता दें कि उमेश पाल हत्याकांड मामले में अब तक कई आरोपियों के घर पीडीए जमींदोज कर चुकी है. जिन तीन आरोपियों के घर पर बुलडोजर एक्शन हुआ है उनमें चकिया स्थित वह घर भी शामिल है, जिसमें अतीक अहमद की बीवी शाइस्ता परवीन अपने परिवार के साथ रहा करती थी. चकिया स्थिति इस घर को पीडीए ने एक मार्च को गिराया था. यह घर जफर अहमद के नाम पर था, जिसे अतीक अहमद की बेनामी संपत्ति के तौर पर पेश किया गया था.
दूसरी कार्रवाई 2 मार्च को की गई थी, जिसमें अतीक अहमद के बेहद करीबी माने जाने वाले और जानसन गंज में गन की दुकान खोलने वाले सफदर का मकान शामिल था. 60 फीट रोड स्थित इस आलीशान मकान को पोकलैंड मशीन और बुलडोजर लगाकर गिरा दिया गया था. तीसरी कार्रवाई 3 मार्च को की गई थी जिसमें अतीक अहमद के करीबी ग्राम प्रधान मासकुद्दीन के कानपुर रोड पर मनौरी स्थित मकान शामिल था. मासकुद्दीन अतीक अहमद का फाइनेंसर बताया गया था.
पीएम मोदी ने चेन्नई में जैगोपाल गरोडिया हिंदू विद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित…
Russia Ukraine Energy Ceasefire: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच एनर्जी…
दिल्ली में CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP और छात्र संगठनों का प्रदर्शन…
PM Matsya Sampada Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के मछुआरों और तटीय समुदायों के…
MISS AND MRS UNITED NATIONS 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल, रोहिणी में…
IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…