देश

रिकॉर्डेड वीडियो…भड़काऊ बयान, पुलिस को चैलेंज… अमृतपाल बोला- मेरा कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता

Amritpal Singh: पंजाब पुलिस ने होशियारपुर के गांव में भगोड़े अलगाववादी अमृतपाल सिंह और उसके सहयोगियों के मौजूद हो सकने की जानकारी मिलने के बाद इलाके में व्यापक तलाश अभियान शुरू किया है. हालांकि, अभी तक किसी का पता नहीं चला है. होशियारपुर के एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं. अमृतपाल के फरार हो जाने के बाद से पंजाब पुलिस हाई-अलर्ट पर है. वहीं सरेंडर को लेकर लग रहीं अटकलों के बीच अमृतपाल का एक रिकॉर्डेड वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में अमृतपाल ने भड़काऊ बातें की हैं.

इस वीडियो के जरिए अमृतपाल ने भारत और विदेशों में सिख समुदाय के लोगों से अन्याय के खिलाफ लड़ने का आह्वान किया है. वीडियो में खालिस्तानी समर्थक कह रहा है कि सिखों को एक बड़े मकसद के लिए एकजुट होना है. वह कह रहा है कि उसके कई साथियों को अरेस्ट कर लिया गया है और एनएसए लगा दिया गया है.

रिकॉर्डेड वीडियो में की भड़काने की कोशिश

वह कह रहा है कि हमारी कौम लंबे वक्त से छोटे-छोटे मोर्चे में उलझी है लेकिन हमें पंजाब के मसलों को हल करने के लिए एक साथ आना होगा. अमृतपाल ने बैसाखी पर सिखों से एकट्ठा होने की अपील की. इस रिकॉर्डेड वीडियो के जरिए अमृतपाल ने लोगों को एक बार फिर भड़काने की कोशिश की है. उसने पुलिस को चुनौती देते हुए कहा कि उसका कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता.

इसके पहले, पंजाब पुलिस की ‘काउंटर इंटेलिजेंस’ ने मंगलवार को फगवाड़ा में एक कार का पीछा किया था. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, वाहन में तीन या चार लोग सवार थे और ये लोग मरनाइयां कलां में गुरुद्वारा भाई चंचल सिंह के निकट अपनी कार छोड़कर भाग गए.

ये भी पढ़ें: Amritpal Singh: सरेंडर कर सकता है अमृतपाल सिंह, खालिस्तानी समर्थक ने रखी तीन शर्तें! हाई अलर्ट पर पंजाब पुलिस

बता दें कि अमृतपाल और उसके सहयोगियों ने एक गिरफ्तार शख्स तूफान की रिहाई की मांग को लेकर अजनाला थाने पर धावा बोल दिया था. इस घटना के करीब तीन सप्ताह बाद 18 मार्च को पुलिस ने उसके और उसके खालिस्तान समर्थक ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी. इसके बाद से वह फरार है और लगातार अपनी लोकेशन बदलता रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

‘शैतान जाते-जाते ट्रोल करा गया’, नाना पाटेकर को लेकर ऐसा क्यों बोलीं एक्ट्रेस?

Nana Patekar News: नाना पाटेकर को लेकर टिप्पणी के बाद तनुश्री दत्ता सोशल मीडिया पर…

3 minutes ago

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी अपडेट: आसमान छूने लगे दाम, रिकॉर्ड तोड़ तेजी के बाद जानें अपने शहर का ताजा भाव

सोने के बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. वीकेंड के चलते आज वायदा…

6 minutes ago

CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली कूच की तैयारी, गृह मंत्रालय ने राज्यों के DGP को लिखा पत्र

केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखकर निर्देश…

10 minutes ago

ममता दीदी का अनोखा अंदाज! बच्चों की कविता गाकर उड़ाया CEC का मजाक, देखें वायरल VIDEO

Mamata Banerjee: ममता बनर्जी ने 'जॉनी-जॉनी यस पापा' कविता गाकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार…

16 minutes ago

‘नौकरियां विदेश भेजी तो लगेगा भारी टैरिफ’ जेडी वेंस की कंपनियों को दो टूक चेतावनी, अमेरिका फर्स्ट नीति पर तीखे किये तेवर

JD Vance: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने चेतावनी दी है कि जो कंपनियां अमेरिकी…

24 minutes ago

पीएम मोदी के चेन्नई दौरे की तैयारियों के मद्देनजर 15,000 पुलिसकर्मियों की तैनाती

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 11 अक्टूबर को होने वाली चेन्नई यात्रा से पहले चेन्नईभर में…

27 minutes ago