IPL 2023: वो टॉप 5 बल्लेबाज जो अपनी टीम के लिए हैं बेहद खास, पलक झपकते ही विरोधी टीमों की उम्मीदों पर फेर देंगे पानी

IPL Top-5 batters: मंच सज चुका है, टीमें तैयार हैं बस बिगुल बजने का इंतजार है. IPL के 16वें सीजन का आगाज 31 मार्च से होने वाला है. पहला ही मुकाबला गत चैंपियन गुजरात टाइटंस  और चार बार की खिताब विजेता चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा. आइए एक नज़र डालते हैं उन शीर्ष 5 बल्लेबाजों पर जो टूर्नामेंट में अपने धमाकेदार प्रदर्शन से अपनी टीम के लिए मैच विनर बन सकते हैं.

हार्दिक पंड्या (GT): टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर और गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पंड्या एक शानदार खिलाड़ी हैं. ये खिलाड़ी कभी भी दबाव के कारण अपने खेल को प्रभावित नहीं होने देता, बल्कि ऐसी स्थितियों का आनंद लेता है. एक बड़ा हिटर और तेज गेंदबाजी करने वाला ये ऑलराउंडर एक मैच विनर है जो अंतिम गेंद तक मैच का पासा पलटने का माद्दा रखता है. पिछले साल बतौर कप्तान हार्दिक पंड्या ने आठ विकेट चटकाए और 487 रन बनाए. हार्दिक आईपीएल 2023 में सबसे भरोसेमंद और खतरनाक बल्लेबाजों में से एक होंगे.

ये भी पढ़ें: IPL 2023: माही का ये शॉट देखकर झूम उठे फैंस, IPL से पहले MS Dhoni ने दी दूसरी टीमों को टेंशन

जोस बटलर: ये इंग्लिश खिलाड़ीआईपीएल के एक सीजन में 800 से अधिक रन बनाने वाले केवल तीसरा खिलाड़ी है. राजस्थान के लिए बटलर बेहद खास खिलाड़ी हैं. एक मुख्य खिलाड़ी के रूप में टीम में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी और वो अपने तूफानी बल्लेबाजी और स्ट्रोक प्ले से फैंस का रोमांच और बढ़ा देंगे.

हैरी ब्रूक: खेल के सभी प्रारूपों में इंग्लैंड के लिए अपनी वीरता से क्रिकेट की दुनिया को मंत्रमुग्ध करने वाले हैरी ब्रूक इस साल आईपीएल में डेब्यू करेंगे. 2016 के चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद ने 24 वर्षीय खिलाड़ी के लिए 13.25 करोड़ रुपये का भुगतान किया, जो मिडिल ऑर्डर में टीम के लिए एक अहम बल्लेबाज होंगे.

सूर्यकुमार यादव: ये बल्लेबाज बेशक इन दिनों खराब फॉर्म में है लेकिन सूर्या टी-20 में दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज हैं. साल दर साल लगातार अच्छे प्रदर्शन से इस बल्लेबाज ने खुद को भारत के प्रीमियम व्हाइट-बॉल बल्लेबाजों में से एक के रूप में स्थापित करने में मदद की है. SKY ने आईपीएल में अब तक 123 मैच खेले हैं, जिसमें 30.39 की औसत से 2644 रन बनाए हैं. इसके अलावा, उन्होंने 16 अर्धशतक बनाए हैं. जिसमें उनका उच्चतम आईपीएल कुल 82 रन है. इस सीजन में मुंबई इंडियंस की ज्यादातर सफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि सूर्यकुमार का बल्ला कितना चलता है.

विराट कोहली: आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली इन दिनों शानदार फॉर्म में हैं. टूर्नामेंट में आरसीबी की सफलता के लिए भारत के पूर्व कप्तान का फॉर्म में रहना निश्चित रूप से आवश्यक हैं. कोहली ने अब तक अपने आईपीएल करियर में 223 मैच खेले हैं और 36.20 की औसत से 6624 रन बनाए हैं. जिसमें 44 अर्द्धशतक और पांच शतक बनाए हैं, जिसमें उनका उच्चतम आईपीएल कुल 113 रन है.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

Dhanteras 2026: धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं नई चीजें? जानें खरीदारी का मुहूर्त और ‘यम दीप’ की मान्यता

Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…

1 hour ago

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

7 hours ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

8 hours ago