देश

अमृतसर से कटरा तक नई वंदे भारत, पंजाब भाजपा के प्रमुख ने पीएम मोदी और रेल मंत्री का जताया आभार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के बेंगलुरु से तीन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई, जिसमें अमृतसर से श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा की वंदे भारत ट्रेन भी शामिल है. नई वंदे भारत ट्रेन सोमवार यानी 11 अगस्त से अमृतसर से मां वैष्णो देवी के दरबार कटरा के बीच चलेगी. कटरा से अमृतसर चलने वाली वंदे भारत ट्रेन ट्रॉयल के लिए जालंधर पहुंची, तो रेल विभाग सहित भाजपा कार्यकर्ता और लोग स्वागत के लिए पहुंचे.

नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में 11 अगस्त से यात्री सफर कर सकेंगे. यह ट्रेन उत्तर रेलवे के तहत अमृतसर से शाम 4.25 बजे चलेगी, जो जालंधर 5.31 बजे पहुंचेगी और 2 मिनट के स्टॉपेज के बाद रात 10 बजे कटरा पहुंचेगी. मंगलवार को छोड़कर यह ट्रेन हर दिन चलेगी.

PM मोदी और रेल मंत्री को जताया आभार

पंजाब भाजपा के नए कार्यकारी प्रधान अश्वनी शर्मा ने कहा कि मां वैष्णो देवी दरबार के लिए वंदे भारत ट्रेन शहीदों की धरती अमृतसर से शाम 4:00 बजे शुरू होकर देर रात कटरा पहुंचेगी. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि इस ट्रेन के जरिए आने वाले समय में माता वैष्णो देवी के दरबार में जाने वाले श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिलेगा. अमृतसर से कटरा का सफर सिर्फ 5 घंटे 35 मिनट में पूरा होगा, जिससे श्रद्धालुओं को तेज, आरामदायक और समय बचाने वाला विकल्प मिलेगा. वंदे भारत ट्रेन का नंबर 26405/26406 होगा और इसका रूट अमृतसर, ब्यास, जालंधर सिटी, पठानकोट कैंट, जम्मू तवी होकर कटरा तक है.

वंदे भारत बनेगी भरोसेमंद विकल्प

भारत बनेगी भरोसेमंद विकल्पअमृतसर से कटरा से पहले दिल्ली से कटरा और कटरा से श्रीनगर रूट पर वंदे भारत सेवाएं शुरू की जा चुकी हैं, जो यात्रियों के बीच काफी लोकप्रिय साबित हुई हैं. नई ट्रेन के शुरू होने से अमृतसर और आसपास के जिलों से माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए यात्रा काफी आसान और तेज हो जाएगी. एक महिला यात्री ने कहा कि पंजाब के बुजुर्गों के लिए यह अच्छी शुरुआत है.

पहले लंबा सफर और अन्य ट्रेनों में भीड़ ज्यादा होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब लोग वंदे भारत ट्रेन से आसानी से माता वैष्णो देवी का दर्शन कर सकते हैं. गौरतलब है कि वर्तमान में देशभर में 144 वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं.

अत्याधुनिक वंदे भारत ट्रेन 2019 में पहली बार नई दिल्ली से वाराणसी के बीच शुरू हुई थी, जिसके बाद देश के अलग-अलग हिस्सों में इन ट्रेनों को समय-समय पर लॉन्च किया गया.

ये भी पढ़े: ‘वंदे भारत ट्रेन’ से पर्यटन, वाणिज्य और कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा : पीएम मोदी

भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

चंद्रशेखर आजाद पर केस दर्ज करने की याचिका पर राऊज एवेन्यु कोर्ट का फैसला सुरक्षित, 23 दिसंबर को सुनाया जाएगा आदेश

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ दुष्कर्म के आरोपों में एफआईआर दर्ज करने की मांग…

3 minutes ago

परिसीमन पर महासंग्राम! खरगे बोले – 850 सीटें करके सत्ता पर कब्जा चाहती है BJP, सरकार ने कहा – महिलाओं के लिए ला रहे हैं आरक्षण

परिसीमन विधेयक और लोकसभा सीटों की संख्या 850 तक बढ़ाने के प्रस्ताव पर राजनीति तेज…

12 minutes ago

तमिलनाडु में काम, बंगाल में पकड़े गए 8 संदिग्ध! लालगोला पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

Bangladesh Nationals Detained: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में लालगोला थाना पुलिस ने गुप्त सूचना…

19 minutes ago

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कर्नल सोफिया पर विवादित टिप्पणी का मामला: सुप्रीम कोर्ट ने टाली सुनवाई

कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी मामले में मध्य प्रदेश के मंत्री कुंवर विजय शाह…

23 minutes ago

क्या है Anant Singh की बेटी की शादी में नोटों को झाड़ू से बटोरने के वीडियो का सच?

सोशल मीडिया पर जमीन पर बिखरे नोटों को झाड़ू से बटोरने का एक वीडियो मोकामा…

38 minutes ago

आपके लिए कुरान बड़ा है या संविधान? ओपी राजभर ने लगाए एक तीर से 2 निशाने

OP Rajbhar Attacks Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव करीब आ रहे हैं…

1 hour ago