Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

‘वंदे भारत ट्रेन’ से पर्यटन, वाणिज्य और कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई और मेट्रो की येलो लाइन का उद्घाटन किया. उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता और टेक्नोलॉजी क्षेत्र में बेंगलुरु के योगदान की प्रशंसा की.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को कर्नाटक के बेंगलुरु पहुंचे, जहां उन्होंने केएसआर रेलवे स्टेशन पर तीन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि बेंगलुरु में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है. बेंगलुरु से बेलगावी, अमृतसर से श्री माता वैष्णो देवी कटरा और नागपुर से पुणे के लिए वंदे भारत ट्रेनें चलेंगी.

आईटी क्षेत्र को मिलेगा फायदा

ये ट्रेनें पर्यटन, वाणिज्य और कनेक्टिविटी को बढ़ावा देंगी. उन्होंने आगे कहा कि हमारी सरकार भारत के विकास में बेंगलुरु के योगदान को बहुत महत्व देती है और हम इस महान शहर के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. आज उद्घाटन की गई बेंगलुरु मेट्रो की येलो लाइन आईटी क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभान्वित करेगी. इससे प्रमुख सड़कों पर भीड़भाड़ भी कम होगी.

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पहली बार बेंगलुरु पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने मेट्रो की येलो लाइन का उद्घाटन किया और तीसरे चरण की आधारशिला भी रखी. उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता उन्नत तकनीक और ‘मेक इन इंडिया’ पहल की ताकत पर आधारित थी, जिसमें बेंगलुरु और कर्नाटक के युवाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उन्होंने कहा, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के पीछे बहुत बड़ी वजह हमारी टेक्नोलॉजी और डिफेंस में ‘मेक इन इंडिया’ की ताकत है. इसमें बेंगलुरु और कर्नाटक के युवाओं का बहुत बड़ा योगदान है. मैं इसके लिए सभी का अभिनंदन करता हूं.’

उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में भारतीय सेनाओं की सफलता, सीमापार कई किलोमीटर भीतर आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद करने की ताकत और आतंकवादियों के बचाव में उतरे पाकिस्तान को कुछ ही घंटों में घुटनों पर लाने की हमारी क्षमता को दुनिया ने देखा है.

‘न्यू इंडिया’ का प्रतीक बनाने का सपना

पीएम मोदी ने कहा कि बेंगलुरु को हम एक ऐसे शहर के रूप में उभरता देख रहे हैं, जो ‘न्यू इंडिया’ के राइज का सिंबल बन चुका है. एक ऐसा शहर, जिसकी आत्मा में तत्व ज्ञान है और जिसके एक्शन में टेक ज्ञान है. एक ऐसा शहर, जिसने ग्लोबल आईटी मैप पर भारत का परचम लहराया है.

ये भी पढ़े: रॉबर्ट वाड्रा पर कसता जा रहा ईडी का शिकंजा, लैंड स्कैम केस की चार्जशीट में लगे ये गंभीर आरोप

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital