देश

Shia Sunni Conflict: बनारस में ताजिया निकालते शिया-सुन्नी मुस्लिमों में भिड़ंत, जमकर हुई पत्‍थरबाजी में फूटे कइयों के सिर, 50 घायल, फोर्स तैनात

Shia Sunni Conflict In India: उत्‍तर प्रदेश की धर्मनगरी वाराणसी (बनारस) में शनिवार को धार्मिक जुलूस के दौरान एक ही मजहब के दो गुटों में जमकर बवाल हुआ. यहां जैतपुरा दोषीपुरा में शिया और सुन्नी मुसलमान ताजिया का जुलूस निकाल रहे थे, इस दौरान कुछ ऐसे नारे लगे, जिससे दोनों ओर से पथराव होने लगा. कुछ ही देर में भयंकर लड़ाई हुई. इतने ईंट-पत्‍थर फेंके गए कि दर्जनों लोगों के सिर खून से लाल हो गए. कई लोगों की हालात गंभीर हो गई.

 

 

सूचना मिलने पर पुलिस-बल उपद्रव शांत कराने आया, उस दौरान उपद्रवियों ने पुलिस को भी आड़े हाथों ले लिया. उपद्रवियों ने 12 से ज्यादा गाड़ियां तोड़ डालीं. पुलिस की गाड़ियों पर भी जमकर पत्थर बरसाए गए. बताया जाता है कि पथराव में पुलिस की भी 2 गाड़ियां टूट गई हैं. पुलिस कमिश्नर अशोक मुथा जैन ने बताया कि मौके पर और पुलिस बुलवानी पड़ी, जिसके बाद उपद्रवी वहां से तितर-बितर हुए.

इलाके में भारी संख्या में फोर्स तैनात
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, भयंकर बवाल में 50 से ज्यादा लोगों के घायल होने की संभावना है. घायलों को अस्‍पतालों में भर्ती कराया गया है. मौके से कई तस्‍वीरें सामने आई हैं, जिनमें कई मुस्लिम युवक पत्‍थर फेंकते नजर आ रहे हैं.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि उपद्रव को रोकने के लिए पुलिस और RAF की टीमें बुलवाई गईं. पत्थरबाजों के हमले में पुलिस की गाड़ियां भी टूटी हैं. बहरहाल, उपद्रवियों को वहां से खदेड़ा जा चुका है और इलाके में भारी संख्या में फोर्स तैनात की गई है.

ये भी पढ़ें : मोहर्रम का जुलूस निकाल रहे थे मुस्लिम, तभी हाईटेंशन लाइन से टकराया ताजिया, लगी भीषण आग, 2 जिंदा जले, 52 घायल

बिना इजाजत ही सुन्नी समुदाय के लोगों ने शिया के आगे निकाला जुलूस?
दैनिक भास्‍कर की रिपोर्ट के मुताबिक, यह बवाल तब हुआ, जब शिया समुदाय की ओर से ताजिया निकाला जा रहा था. वो लोग जिस रास्‍ते से जा रहे थे, उस रास्ते पर केवल शिया समुदाय को ही ताजिया निकालने की इजाजत थी, लेकिन बिना इजाजत ही सुन्नी समुदाय की ओर से उसी रास्ते पर ताजिया निकाला गया. जिसका शिया समुदाय के लोग विरोध करने लगे. सुन्‍नी समुदाय के मुसलमानों ने उन्‍हें पीछे की ओर धकेलना शुरू कर दिया. इस दौरान दोनों ओर से नारेबाजी हुई. देखते-ही देखते ईंट-पत्‍थर फेंके जाने लगे. इस पूरे घटनाक्रम में 50 से ज्यादा लोग चोटिल हुए हैं. कई की हालात गंभीर बताई जा रही है.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

कलकत्ता हाईकोर्ट की सख्त पहल: अदालतों में पान, गुटखा और सिगरेट पर लगा बैन

कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल की अदालतों में अनुशासन और सुरक्षा बढ़ाने के लिए बड़ा…

8 minutes ago

‘जादू-टोना करती है…’, महिला को डायन बताकर पीटा, हुई मौत

मुजफ्फरपुर में जादू-टोने के शक में पड़ोसियों ने 52 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या कर…

1 hour ago

एसआईआर में गड़बड़ी के खिलाफ राहुल गांधी सहित विपक्ष के 11 नेताओं ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट…

2 hours ago

राहुल गांधी समेत 11 नेताओं की सुप्रीम कोर्ट में याचिका, CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी…

2 hours ago

सितंबर के महीने ने बिगाड़ा बजट! 108% दर से बढ़े प्याज के दाम ने निकाले आंसू, 6.08% बढ़ी महंगाई

सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…

2 hours ago

दानदाता, मालिक नहीं: सुप्रीम कोर्ट की कमर्शियलाइज़ेशन पर सख़्ती, जामिया हमदर्द रेगुलेटरी निशाने पर

शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…

2 hours ago