देश

गुजरात छोड़ सभी राज्यों में अमूल दूध 2 रुपये महंगा, बिना जानकारी अचानक बढ़ी कीमतें

अमूल कंपनी ने दिवाली से पहले दूध के दामों में बढ़ोतरी कर दी है. गुजरात को छोड़कर दिल्ली एनसीआर समेत देश के अन्य राज्यों में अब अमूल कंपनी का दूध पहले से 2 रुपये महंगे दाम पर मिलेगा. मतलब फुल क्रीम दूध अब 61 की बजाय 63 रुपये प्रति लीटर बिकेगा. दूध में की  बढ़ाई गई यह कीमतें आज से ही लागू हो जाएंगी.

दिवाली से पहले बढ़े दूध के दाम

दीपावली अब करीब है. हर साल दीपावली के अवसर पर दूध की खपत दोगुनी हो जाती है. त्योहार से पहले दूध के दाम बढ़ाए जाने से  आम जनता के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. त्योहारी सीजन में दूसरे जरूरी खर्चों के अलावा उनकी जेब पर महंगाई की एक और मार पड़ गई है.

हालांकि कंपनी ने  पिछले तीन महीनों में दूसरी बार दूध के दाम बढ़ाए हैं. अमूल और मदर डेयरी दूध की कंपनियों ने  17 अगस्त से प्रति लीटर दो रुपये की बढ़ोतरी की थी. हालांकि इस बार सिर्फ अमूल कंपनी के दूध में दाम बढ़ाने की खबर आई है. मदर डेयरी का दूध फिलहाल उसी दाम पर बाजारों में बिक रहा है.

बता दें  कि गुजरात में दूध के दाम नहीं बढ़ाए गए है. इसका एक कारण भी हो सकता है कि राज्य में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने हैं और कभी भी चुनाव आयोग इसकी तारीखों का ऐलान कर सकता है. लिहाजा वहां पर अमूल कंपनी ने दूध के दाम को फिलहाल नहीं बढ़ाया है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

UP के 70 हजार शिक्षकों की बल्ले-बल्ले: 10 साल का इंतजार खत्म, दिवाली से पहले मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…

18 minutes ago

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

53 minutes ago

किसने किया कैप्टन स्मित पर हमला? नाम आया सामने… ओमान में था बैन, ऐसे बना दुबई में पायलट; जानें पूरा कच्चा-चिट्ठा

Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…

1 hour ago

Asian Games 2026: आखिरी दिन भारत का शानदार आगाज, 17 साल की कुमकुम ने दिलाया 17वां गोल्ड

Asian Games 2026: 17 वर्षीय कुमकुम मोहोद ने महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में शूटऑफ के…

2 hours ago