देश

प्रयागराज : SP और यूट्यूब अफसर बनकर साइबर ठगों ने युवक को लगाया डेढ़ लाख का चूना, अश्लील वीडियो बनाया

प्रयागराज  से एक सनसनीखेज सामने आया है. जहां मुट्ठीगंज में एक युवक का फर्जी तरीके से अश्लील वीडियो बनाकर उससे 1.95 लाख रुपये ऐंठ लिए गए. SP और यूट्यूब अफसर बनकर साइबर ठगों ने उसे निशाना बनाया.

वहीं आपको बता दें कि कॉल करने वाले ने खुद को द्वारिका सेक्टर नई दिल्ली में तैनात SP रामकुमार पांडेय बताया. और एक नंबर देकर कहा कि यूट्यूब हेड ऑफिस, दिल्ली ब्रांच के राहुल शर्मा का नंबर है. उनसे बात कर वीडियो डिलीट कराओ.

पीड़ित ने 3 अज्ञात नंबरों के आधार पर एफआईआर दर्ज कराई है. उसने बताया कि 17 अगस्त को उसके मोबाइल पर एक लड़की ने वीडियो कॉल किया था. वह अश्लील बातें करने लगीं जिस पर उसने फोन काट दिया.फिर अगले दिन अज्ञात नंबर से दोबारा फोन आया.

कॉल करने वाले ने खुद को द्वारिका सेक्टर नई दिल्ली में तैनात SP रामकुमार पांडेय बताया. एक नंबर देकर बताया कि यह यूट्यूब हेड ऑफिस, दिल्ली ब्रांच के राहुल शर्मा का नंबर है. उनसे बात कर वीडियो डिलीट कराओ. राहुल शर्मा ने चार बार में कुल 1.95 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए.

इसके बाद 22 अगस्त को SP ने फिर से फोन कर बताया कि लड़की गिरफ्तार कर ली गई है. उसने बयान दिया है कि गांजा-अफीम की तस्करी करते हो. केस से बचना चाहते हो तो 1.5 लाख रुपये जमा करो. युवक ने मुट्ठीगंज पुलिस से शिकायत की. इसके बाद पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है. SO आशीष कुमार चौबे ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है.

खाते से उड़ाए दो लाख

इसी तरह कीडगंज इलाके में भुवनेश्वर प्रसाद के खाते से साइबर ठगों ने दो लाख रुपये उड़ा दिए गए. उनका खाता कर्नलगंज के पास यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में है.

छात्रा को एसिड फेंककर जलाने की धमकी

कीडगंज में बीए की छात्रा को फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर बदनाम करने की कोशिश की और छात्रा के विरोध करने पर एसिड फेंककर चेहरा जलाने की धमकी भी दी. उसके पिता ने पुलिस को बताया कि बेटी छोटी बहन के साथ किराये के कमरे में कीडगंज में रहकर पढ़ाई करती है. वह एटीएम से पैसे निकालने गई थी. तभी एक युवक ने मोबाइल छीनने की कोशिश की और अभद्रता भी की.घटना को लेकर इंस्पेक्टर राममूर्ति यादव ने बताया कि आरोपी की तलाश की जारी है.

-भारत एक्सप्रेस

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

5 minutes ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

6 minutes ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

49 minutes ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

53 minutes ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

1 hour ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

2 hours ago