अगर आपके पास भी पुराने समय का एक रुपये का नोट है. तो ये आपको लखपति बना सकता है. क्योंकि पिछले कुछ समय में पुराने नोटों और सिक्कों की मांग में भारी बढ़ोतरी देखी गई है. ऑनलाइन नीलामी में कुछ लोग एक रुपये या दो रुपये के पुराने नोट और सिक्कों के लिए लाखों रुपये तक ले रहे हैं. एक रुपये का नोट ऑनलाइन बाजार में 200 रुपये से लेकर 7 लाख रुपये तक में बिक रहा है. मगर आपको एक रुपये के नोट के बदले कितने रुपये मिल सकते हैं, ये इस बात से तय होगा कि आपके पास एक रुपये का नोट कितना पुराना और यूनीक है.
ऑनलाइन प्लेटफॉर्म Coin Bazaar पर लोग अपने पुराने नोट और सिक्के ऊंचे दामों पर बेच रहे हैं. ऐसा बताया जाता है कि एक रुपये का एक पुराना नोट ऑनलाइन नीलामी में करीब 7 लाख रुपये तक दिला सकता है. यहां यह बात भी ध्यान रहे कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) आधिकारिक रूप से पुराने नोटों और सिक्कों की खरीद-बिक्री की इजाजत नहीं देता है.
एक रुपये का नोट इतने ऊंचे दाम पर बिकता है इसका कारण इसकी ऐतिहासिक अहमियत में छिपा है. भारत सरकार ने करीब 29 साल पहले एक रुपये के नोटों का प्रिंट करना बंद कर दिया था. हालांकि, 2015 में मोदी सरकार के दौरान इन्हें दोबारा लाया गया. लेकिन स्वतंत्रता के पहले के कुछ विशेष नोटों की कलेक्शन रखने वालों के बीच भारी मांग है.
1935 में जारी एक रुपये का ब्रिटिश भारत के काल का दुर्लभ नोट है, जिसमें उस समय के गवर्नर जे डब्ल्यू केली के हस्ताक्षर हैं. यह लगभग 80 साल पुराना नोट, अपनी दुर्लभता और ऐतिहासिक महत्ता के कारण नीलामी में 7 लाख रुपये तक की कीमत दिला सकता है. अगर आप भी अपने पास मौजूद पुराने नोट और सिक्कों को बेचना चाहते हैं, तो Coin Bazaar और Quikr जैसी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर नीलामी में हिस्सा ले सकते हैं.
-भारत एक्सप्रेस
उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में सपा विधायक राम अचल राजभर के बेटे पर बसखारी रोड…
Mobile Charging Rules: पावर बैंक फटने की घटना के बाद रेलवे बोर्ड ने रात 11…
Lula thanks PM Modi: ब्राजील के राष्ट्रपति लूला ने चुनाव में जीत पर बधाई देने…
Donald Trump Venezuela remarks: डोनाल्ड ट्रंप ने टेक्सास की चुनावी रैली में बड़ा ऐलान किया.…
दिल्ली सरकार के उपक्रम DSIIDC ने शराब प्रेमियों के लिए 'दिल्ली लिकर बुकिंग' मोबाइल ऐप…
भारत ने दिल्ली में 20 से 22 नवंबर तक होने वाले पहले ‘सिविलाइज़ेशनल डायलॉग फोरम’…