Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

ऑनलाइन नीलामी में इतने रुपये दिला रहा एक रुपये का पुराना नोट, आप भी जान कर हो जाएंगे हैरान

ऑनलाइन नीलामी में कुछ लोग एक रुपये या दो रुपये के पुराने नोट और सिक्कों के लिए लाखों रुपये तक ले रहे हैं. एक रुपये का नोट ऑनलाइन बाजार में 200 रुपये से लेकर 7 लाख रुपये तक में बिक रहा है.

अगर आपके पास भी पुराने समय का एक रुपये का नोट है. तो ये आपको लखपति बना सकता है. क्योंकि पिछले कुछ समय में पुराने नोटों और सिक्कों की मांग में भारी बढ़ोतरी देखी गई है. ऑनलाइन नीलामी में कुछ लोग एक रुपये या दो रुपये के पुराने नोट और सिक्कों के लिए लाखों रुपये तक ले रहे हैं. एक रुपये का नोट ऑनलाइन बाजार में 200 रुपये से लेकर 7 लाख रुपये तक में बिक रहा है. मगर आपको एक रुपये के नोट के बदले कितने रुपये मिल सकते हैं, ये इस बात से तय होगा कि आपके पास एक रुपये का नोट कितना पुराना और यूनीक है.

7 लाख रुपये में बिक रहा है

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म Coin Bazaar पर लोग अपने पुराने नोट और सिक्के ऊंचे दामों पर बेच रहे हैं. ऐसा बताया जाता है कि एक रुपये का एक पुराना नोट ऑनलाइन नीलामी में करीब 7 लाख रुपये तक दिला सकता है. यहां यह बात भी ध्यान रहे कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) आधिकारिक रूप से पुराने नोटों और सिक्कों की खरीद-बिक्री की इजाजत नहीं देता है.

क्यों है मांग

एक रुपये का नोट इतने ऊंचे दाम पर बिकता है इसका कारण इसकी ऐतिहासिक अहमियत में छिपा है. भारत सरकार ने करीब 29 साल पहले एक रुपये के नोटों का प्रिंट करना बंद कर दिया था. हालांकि, 2015 में मोदी सरकार के दौरान इन्हें दोबारा लाया गया. लेकिन स्वतंत्रता के पहले के कुछ विशेष नोटों की कलेक्शन रखने वालों के बीच भारी मांग है.

इन नोट को मिले 7 लाख रुपये

1935 में जारी एक रुपये का ब्रिटिश भारत के काल का दुर्लभ नोट है, जिसमें उस समय के गवर्नर जे डब्ल्यू केली के हस्ताक्षर हैं. यह लगभग 80 साल पुराना नोट, अपनी दुर्लभता और ऐतिहासिक महत्ता के कारण नीलामी में 7 लाख रुपये तक की कीमत दिला सकता है. अगर आप भी अपने पास मौजूद पुराने नोट और सिक्कों को बेचना चाहते हैं, तो Coin Bazaar और Quikr जैसी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर नीलामी में हिस्सा ले सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital