Bharat Express DD Free Dish

सुनेत्रा पवार की ताजपोशी पर प्रियंका ने जताई खुशी, NCP के मर्जर पर क्या कहा?

Maharashtra Politics: सुनेत्रा पवार (Sunetra Pawar) के डिप्टी सीएम बनने पर शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी (Priyanka Chaturvedi) का बयान आया है. उन्होंने पहली महिला डिप्टी सीएम का स्वागत किया है. इसके साथ ही NCP के मर्जर को लेकर भी उनका बयान आया है.

Priyanka Chaturvedi Welcomes Sunetra Pawar as Maharashtra First Woman Deputy CM Said About NCP Murger

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के कद्दावर नेता और उपमुख्यमंत्री अजित पवार के आकस्मिक निधन के बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार (Sunetra Pawar) को राज्य की कमान सौंपने की तैयारी पूरी हो चुकी है. इस मुश्किल घड़ी में सुनेत्रा पवार को न केवल अपनी पार्टी (NCP) बल्कि विरोधी खेमे से भी समर्थन मिल रहा है. शिवसेना (UBT) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी (Priyanka Chaturvedi) ने सुनेत्रा पवार को डिप्टी सीएम बनाए जाने की चर्चाओं का स्वागत किया है.

प्रियंका चतुर्वेदी ने किया स्वागत (Priyanka Chaturvedi Welcomes Sunetra Pawar)

भारत एक्सप्रेस से खास बातचीत में प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि अगर सुनेत्रा पवार ये जिम्मेदारी संभालती हैं, तो वे महाराष्ट्र के इतिहास में पहली महिला उपमुख्यमंत्री बनेंगी. एक महिला होने के नाते मैं इस कदम का स्वागत करती हूं. प्रियंका ने आगे कहा कि उन्होंने सुनेत्रा पवार को राज्यसभा में अपने सहयोगी के रूप में काम करते देखा है.

‘मैं उम्मीद करती हूं कि महाराष्ट्र के लिए अजित पवार का जो विजन था, उनकी जो सोच और प्रतिबद्धता थी, सुनेत्रा पवार अपनी नई जिम्मेदारी में उसे आगे बढ़ाएंगी और राज्य को उन्नति की ओर ले जाएंगी.’

बजट पर भी दी प्रतिक्रिया (Priyanka Chaturvedi Budget 2026)

सुनेत्रा पवार को बधाई देने के साथ ही प्रियंका चतुर्वेदी ने कल (1 फरवरी) आने वाले आम बजट को लेकर केंद्र सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि देश में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है, इसलिए सरकार को महत्वपूर्ण सेक्टरों पर ध्यान देना चाहिए.

ये भी पढ़ें: बहस, गुस्सा और फिर सन्नाटा…; DMK नेता से बहस के बीच गिर पड़े BJP के एच राजा, दायां हिस्सा पैरालाइज

शरद पवार के घर सिसासी हलचल (Maharashtra First Woman Dy CM Sunetra Pawar)

शरद पवार के घर पहुंचे पार्थ सियासी हलचल के बीच अजित पवार के बेटे पार्थ पवार बारामती में शरद पवार के आवास पर पहुंचे. शरद पवार ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुष्टि की कि अजित पवार दोनों एनसीपी का विलय चाहते थे और पिछले 4 महीनों से इस पर सकारात्मक चर्चा चल रही थी. बता दें कि आज (31 जनवरी) दोपहर 2 बजे एनसीपी विधायकों की बैठक होनी है, जिसके तुरंत बाद शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read