आंध्रप्रदेश में मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे नायूड-पवन कल्याण.
Andhra Pradesh Assembly Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के साथ-साथ ओडिशा और आंध्रप्रदेश में विधानसभा चुनाव भी होने हैं. हालांकि चुनाव आयोग ने अभी तक चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं किया है. लेकिन आंध्रप्रदेश में आज टीडीपी और जनसेना ने 118 उम्मीदवारों को ऐलान कर दिया. दोनों ही पार्टियों ने अधिकतर पढ़े-लिखे उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारे हैं. बता दें कि आंध्रप्रदेश में विधानसभा की कुल 175 सीटें हैं.
आधं्रप्रदेश में चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी और सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेता पवन कल्याण की जनसेना गठबंधन में चुनाव लड़ रही है. जानकारी के अनुसार टीडीपी राज्य की 151 सीटों पर और जनसेना 24 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. इसमें से टीडीपी ने 94 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है जबकि जनसेना ने 5 उम्मीदवारों की घोषणा की है. कुल मिलाकर दोनों ही पार्टियों ने 99 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट घोषित की है.
विधानसभा चुनाव के लिए जारी की गई 99 उम्मीदवारों की पहली सूची में टीडीपी ने 23 नए चेहरों पर भरोसा जताया है. पार्टी से मिली जानकारी के अनुसार इस लिस्ट में 28 उम्मीदवार पोस्ट ग्रेजुएट हैं जबकि 50 उम्मीदवार गे्रजुएट हैं. इसके अलावा 3 डाॅक्टर, 2 पीएचडी होल्डर और 1 पूर्व आईएएस अधिकारी शामिल हैं.
बता दें कि राज्य में विधानसभा की 175 सीटें और लोकसभा की 25 सीटें हैं. राज्य में फिलहाल वाईएसआर कांग्रेस की सरकार है और जगन मोहन रेड्डी प्रदेश के सीएम हैं. जगन मोहन रेड्डी पूर्व दिग्गज कांग्रेसी नेता वाईएसआर रेड्डी के बेटे हैं. वहीं उनकी बेटी वाईएस शर्मिला कुछ दिनों पहले ही कांग्रेस में शामिल हो चुकी हैं.
उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…
अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…
अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…
Amitabh Bachchan 84th Birthday: अमिताभ बच्चन 84 वर्ष के हुए. एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट की…
Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…
'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान ने स्काउट ओपी को काजी…