देश

Election Results 2023: कहां-कहां खिसकने वाली है BJP की जमीन? नतीजों से पहले ही तस्वीर साफ!

Election Results 2023: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना के चुनावी नतीजे रविवार 3 दिसंबर को और मिजोरम के चुनाव परिणाम सोमवार (4 दिसंबर) को आ जाएंगे. हालांकि, एग्जिट पोल में एक हद तक तस्वीर साफ हो गई है. लेकिन एग्जिट पोल हमेशा सही नहीं होते, लेकिन आमतौर पर नतीजे इससे आस पास ही रहते हैं.

अगर एग्जिट पोल की बात करें तो एबीपी-सी वोटर ने मध्य प्रदेश में बीजेपी को 88-112 सीटें, कांग्रेस को 113-137 सीटें मिलने का अनुमान जताया है. वहीं, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को 41-53 सीटें, जबकि बीजेपी को 36-48 सीटें मिलने का अनुमान है. राजस्थान में कांग्रेस को 71-91 सीटें, तो बीजेपी को 94-114 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. तेलंगाना में कांग्रेस को 49-65 सीटें और बीआरएस को 38-54 सीटें मिलने का अनुमान है. मिजोरम में एमएनएफ को 15-21 तो जेडपीएम को 12-18 सीटें मिलने का अनुमान है.

छत्तीसगढ़ में बीजेपी को लग सकता है झटका

अगर एग्जिट पोल के आंकड़े सही हुए तो बीजेपी को बड़ा झटका लगने वाला है. दरअसल, छत्तीसगढ़ की विधानसभा छोटी है. पार्टी को उम्मीद थी कि वह करप्शन के मुद्दे को लेकर यहां आसानी से जीत हासिल कर लेगी, लेकिन ऐसा होता नहीं दिख रहा है. अधिकतर एग्जिट पोल में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत दिखाया गया है, ऐसे में यह बीजेपी के लिए बड़ा झटका है. तेलंगाना से भी बीजेपी के लिए अच्छी खबर नहीं है. यहां कांग्रेस स्पष्ट बहुमत की तरफ बढ़ रही है. दूसरे नंबर बीआरएस रहेगी, लेकिन तेलंगाना में खुद को किंगमेकर साबित करने का टारगेट लेकर चलने वाली बीजेपी 5-7 सीट से ऊपर जाती नहीं दिख रही है.

तेलंगाना में भी बड़ा उलटफेर

तेलंगाना में भी बड़ा उलटफेर होता दिख रहा है. राज्य के गठन के बाद से लगातार दो बार से सत्ता में काबिज भारत राष्ट्र समिति यानी बीआरएस को इस बाह हार मिलती नजर आ रही है. एग्जिट पोल के मुताबिक, इस बार कांग्रेस तेलंगाना में सरकार बनाने के करीब है.

यह भी पढ़ें: Israel-Hamas War: गाजा से हमास के खात्मे तक चलेगा युद्ध, इजरायल ने बनाया सॉलिड प्लान, IDF ने शुरू की बमबारी

बीजेपी के लिए पलट रही है चंबल की सियासत!

वहीं अगर मध्य प्रदेश की बात करें तो साल 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को चंबल से सबसे ज्‍यादा फायदा हुआ था. यहां की कुल 34 में से 26 सीटें कांग्रेस के कब्‍ज में थी. वहीं, बीजेपी को सिर्फ 7 सीटें मिली थी. वहीं, इस बार बाजी पलटती नजर आ रही है. एक्सिस माई इंडिया पोल के अनुसार ग्‍वालियर-चंबल क्षेत्र में कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है. इस बार यहां 14 सीटें कांग्रेस और बीजेपी के खाते में 19 सीटें पहुंच सकती हैं. चंबल इलाके की हॉट सीट मुरैना जिले की दिमनी विधानसभा सीट है. बीजेपी ने इस बाद यहां से केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को प्रत्‍याशी बनाया है. वहीं, कांग्रेस ने रवींद्र सिंह तोमर को मैदान में उतारा है. वोटिंग के पहले और बाद में केंद्रीय मंत्री व बीजेपी प्रत्‍याशी तोमर के बेटे के कुछ वीडियो वायरल हुए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

आज बन रहा है शक्तिशाली सिद्ध योग और भद्रा का साया! जानें आज का सही पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

31 अक्टूबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और सिद्ध योग का…

19 minutes ago

सिद्ध योग से राशियों पर बरसेगा छप्परफाड़ धन: सिंह-धनु को मिलेगा जबरदस्त लाभ, मेष वाले रहें सावधान

31 अक्टूबर 2026 को सिद्ध योग के प्रभाव और शनिवार के विशेष संयोग में सिंह,…

32 minutes ago

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

8 hours ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

9 hours ago

DHFL घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की चार्जशीट संशोधन की अर्जी निरस्त

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…

9 hours ago