देश

AAP के एक और नेता की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट ने जारी किया समन‌, 20 अप्रैल को पेश होने के लिए कहा

आम आदमी पार्टी के ओखला से विधायक अमानतुल्लाह खान के खिलाफ ED की शिकायत पर राउज एवेन्यू कोर्ट ने आज समन जारी किया है. राउज एवेन्यू कोर्ट की एडिशनल चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट दिव्या मल्होत्रा ने अमानतुल्लाह खान को समन जारी कर 20 अप्रैल को पेश होने के लिए कहा. आपको बता दें दिल्ली वक्फ बोर्ड से जुड़े मनी लांड्रिंग और वित्तीय अनियमितता के आरोपों की जांच कर रही ED के समन पर अमानतुल्लाह खान पूछताछ के लिए पेश नहीं हुए थे उसी के खिलाफ ED ने कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई थी. जिस पर आज कोर्ट ने समन जारी किया है.

AAP विधायक पर ED का शिकंजा

दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक अमानतुल्लाह खान पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) का शिकंजा कसता जा रहा है. ED ने दिल्ली वक्फ बोर्ड से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में अमानतुल्लाह खान के पेश नहीं होने पर शिकायत दर्ज कराई थी, जिस पर अदालत में आज 9 अप्रैल को सुनवाई हुई. हाल ही में दिल्ली हाईकोर्ट ने भी आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक की अग्रिम जमानत की याचिका खारिज कर दी थी.

खान ने अवैध तरीके से भर्तियां की थीं: ED

अमानतुल्लाह खान पर आरोप है कि उसने दिल्ली वक्फ बोर्ड के चेयरमैन रहते हुए 32 लोगों की अवैध तरीके से भर्तियां की थीं. मामला उजागर होने पर ED की ओर से अमानतुल्लाह के कई ठिकानों पर छापेमारी की गई. ED ने पाया कि खान ने सरकार की शह पर भारी मात्रा में अवैध धन जुटाया था.

इसे भी पढ़ें: दिल्ली हाई कोर्ट ने खारिज की अरविंद केजरीवाल की याचिका, कहा- “गिरफ्तारी गैरकानूनी नहीं”

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

19 मौतें और बड़ा सवाल… चोरबागान दुर्गा पूजा भगदड़ मामले में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को दिया अहम निर्देश

Calcutta High Court : पश्चिम बंगाल के चोरबागान भगदड़ मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट ने जांच…

2 minutes ago

दिल्ली हाईकोर्ट: सीजेपी नेताओं सौरभ दास और आशुतोष रांका ने वापस ली याचिका

दिल्ली हाईकोर्ट ने सीजेपी नेताओं सौरभ दास और आशुतोष रांका की याचिका पर सुनवाई के…

11 minutes ago

10 मैच का सूखा खत्म, 41 गेंदों में ठोके 91 रन; पारी के बाद भावुक हुईं हरमनप्रीत कौर, देखें VIDEO

Ind vs zim Women's T20: हरमनप्रीत कौर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी20 में 41…

20 minutes ago

पीएम मोदी की विदेश नीति का असर; 100 अरब डॉलर के पार पहुंचा भारत-यूएई व्यापार, सांसद गुलाम अली खटाना ने गिनाईं बड़ी उपलब्धियां

भारत-यूएई संबंधों को लेकर राज्यसभा सांसद गुलाम अली खटाना ने पीएम मोदी की विदेश नीति…

28 minutes ago

लाइन पर आया अमेरिका…! भारत के आंतरिक मामलों पर टांग अड़ाने से मार्को रूबियो का साफ इनकार

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने भारत में विरोध-प्रदर्शनों और राजनीतिक हलचल को देश का…

49 minutes ago