देश

Delhi Liquor Case: ‘केजरीवाल तय नहीं करेंगे जांच कैसे हो…’ पढ़ें हाईकोर्ट के फैसले की 10 बड़ी बातें

Delhi High Court Decision: शराब घोटाला मामले में जेल से बंद अरविंद केजरीवाल को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका लगा है. कोर्ट ने उनकी याचिका को खारिज करते हुए कहा कि ईडी ने हमारे सामने पर्याप्त सबूत पेश किए हैं. बता दें कि केजरीवाल की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में 3 अप्रैल को सुनवाई हुई थी. तब कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था. वहीं हाईकोर्ट के फैसले के बाद दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आज हाई कोर्ट का फैसला आया है उसका हम सम्मान करते हैं और सम्मानपूर्वक कहते हैं कि हम इस फैसले से सहमत नहीं हैं और इसके खिलाफ हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे और वहां अपनी बात रखेंगे. ऐसे में आइये जानते हैं हाईकोर्ट के फैसले की 10 बड़ी बातें-

1. फैसला सुनाते हुए जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने कहा कि शराब घोटाला मामले में राघव मुंगटा और शरथ रेड्डी के बयान पीएमएलए के तहत रिकाॅर्ड किए गए हैं.

2.ईडी ने केजरीवाल के खिलाफ सबूत जुटाए जिसमें ये साबित होता है कि वे इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता है.

3. जस्टिस स्वर्णकांता ने कहा कि पीएमएलए का कानून 100 साल पुराना है ना किए एक साल पुराना कि याचिकाकर्ता को फंसाने के लिए इसका इस्तेमाल हुआ है.

4. यह हम नहीं देखेंगे कि किसने किसको पैसा दिया और चुनाव लड़वाया.

5. केजरीवाल तय नहीं करेंगे कि जांच किस तरह से की जाए. आरोपी की सुविधा के अनुसार जांच नहीं की जा सकती है.

6. कोर्ट ने केजरीवाल की गिरफ्तारी की टाइमिंग पर कहा कि हम यह सुनिश्चित करेंगे कि जांच कानून के हिसाब से हो न कि टाइमिंग के आधार पर.

7. केजरीवाल चुनाव की तारीखों से वाकिफ थे. इसलिए यह नहीं कहा जा सकता है कि इलेक्शन के समय ही ईडी ने गिरफ्तारी की है.

8. कोर्ट ने कहा कि जज कानूनी सिद्धांतों से बंधे होते हैं ना कि राजनीति से. कोर्ट राजनीति की दुनिया में दखल नहीं दे सकती.

9. सरकारी गवाहों के बयान किस तरह रिकाॅर्ड किए गए इस पर सवाल उठाना कोर्ट और जज पर कलंक लगाने जैसा है.

10. किसी भी व्यक्ति को विशेष सुविधा नहीं दी जा सकती, भले ही वह सीएम क्यों न हो.

बता दें कि शराब नीति मामले में ईडी ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया था. इसके बाद ईडी ने सीएम को 22 मार्च को कोर्ट में पेश किया. जहां कोर्ट ने केजरीवाल को 28 मार्च तक ईडी की रिमांड पर भेज दिया. इसके बाद कोर्ट ने सीएम की रिमांड 1 अप्रैल तक बढ़ा दी. 1 अप्रैल को रिमांड पूरी होने के बाद ईडी ने एक बार फिर केजरीवाल को कोर्ट के समक्ष पेश किया जहां उन्हें 15 अप्रैल तक की हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया.

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

6 minutes ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

21 minutes ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

36 minutes ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

55 minutes ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

1 hour ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

1 hour ago