पाकिस्तान क्रिकेट टीम (फाइल फोटो)
Pakistan Squad for New Zealand T20I: न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की घरेलू टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान हो गया है. टी20 वर्ल्ड कप से पहले होने वाली इस सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम में कई बदलाव देखने को मिले हैं. वहीं कई पुराने चेहरों की टीम में वापसी हुई है. मैच फिक्सिंग कांड में लिप्त मोहम्मद आमिर की भी टीम में वापसी हुई है. वहीं संन्यास ले चुके इमाद वसीम ने भी फिर से वापसी की है. बाबर आजम के हाथों में टीम की कमान दी गई है.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम हाल ही में काकूल में मिलिट्री ट्रेनिंग करते हुए दिखी थी, इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुए थे. अब पाकिस्तान टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 से 27 अप्रैल के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी. इस सीरीज के लिए 17 सदस्यीय टीम का ऐलान हो गया है. सभी मैच रावलपिंडी और लाहौर में खेले जाएंगे. टीम में इस बार दो अनकैप्ड खिलाड़ी मोहम्मद इरफान खान और उस्मान खान को भी मौका मिला है.
31 वर्षीय आमिर ने हाल में रिटायरमेंट से वापसी का ऐलान किया था. 30 अगस्त 2020 को आमिर आखिरी बार टी20 इंटरनेशनल खेलते हुए दिखे थे. ये मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेला गया था. अब उन्होंने एक बार फिर से वापसी की है.
बाबर आजम (कप्तान), अबरार अहमद, आजम खान, फखर जमां, इफ्तिखार अहम, इमाद वसीम, अब्बास आफरीदी, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद आमिर, इरफान खान, नसीम शाह, सईम अयूब, शादाब खान, शाहीन आफरीदी, उसामा मीर, उस्मान खान, जमान खान.
नॉन ट्रैवलिंग रिजर्व- हसीबुल्लाह खान, मोहम्मद अली, मोहम्मद वसीम यूनियर, साहिबजादा फरहान, सलमान अली आगा.
ये भी पढ़ें- IPL 2024, LSG vs GT: लखनऊ सुपर जायंट्स ने घरेलू मैदान पर गुजरात टाइटंस को दी करारी शिकस्त, यश ठाकुर ने खोला ‘पंजा’
UP Politics: सपा सांसद सनातन पांडे ने 1990 में कारसेवकों पर गोली चलाने के मुलायम…
सुप्रीम कोर्ट ने जोजरी नदी प्रदूषण मामले में राजस्थान सरकार को ZLD प्लांट लगाने वाले…
Shivpal Yadav: शिवपाल यादव ने कार्यकर्ताओं पर अनुशासन का डंडा चलाते हुए कहा कि अगर…
West Bengal Encounter: पश्चिम बंगाल के रायगंज में 12 साल की भांजी से रेप और मर्डर…
Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को गुजरात के अहमदाबाद में कई उद्घाटन…
Anant Singh: जदयू विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी में दामाद को 3.5 करोड़…