देश

अमरनाथ यात्रा के लिए 6500 से अधिक श्रद्धालुओं का एक और जत्था जम्मू से कश्मीर आधार शिविर के लिए रवाना

दक्षिण कश्मीर के हिमालयी क्षेत्र में स्थित अमरनाथ मंदिर के लिए 6,500 से अधिक तीर्थयात्री मंगलवार को जम्मू शहर से कश्मीर स्थित आधार शिविरों के लिए रवाना हुए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. हिमालयी क्षेत्र में 3,888 मीटर ऊंचे गुफा मंदिर की 62 दिवसीय वार्षिक तीर्थयात्रा एक जुलाई को अनंतनाग जिले के पहलगाम और गांदरबल जिले के बालटाल से शुरू हुई. अधिकारियों ने बताया कि दिन में तीर्थयात्रियों की संख्या 50 हजार के पार जाने की संभावना है क्योंकि यात्रा सुचारू रूप से चल रही है.

24 हजार से ज्यादा तीर्थयात्री घाटी के लिए रवाना

उन्होंने बताया कि मंगलवार को तड़के कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 253 वाहनों के काफिले में 1,429 महिलाओं, 160 संतों और 33 बच्चों सहित कुल 6,597 तीर्थयात्री यहां भगवती नगर आधार शिविर से घाटी के लिए रवाना हुए. पहलगाम की ओर जाने वाले 4,475 तीर्थयात्री 160 वाहनों के काफिले में सुबह करीब चार बजकर 10 मिनट पर घाटी के लिए रवाना हुए, जबकि 2,122 तीर्थयात्रियों को लेकर 93 वाहनों का एक और काफिला तड़के तीन बजकर 40 मिनट पर बालटाल आधार शिविर के लिए रवाना हुआ.

यह भी पढ़ें- एनसीपी में बगावत के बाद बढ़ी शिंदे की टेंशन, विधानसभा से अयोग्य घोषित किए जाने की मांग को लेकर SC में दायर हुई याचिका

30 जून को राज्यपाल ने पहले जत्थे को किया था रवाना

अधिकारियों ने कहा, 30 जून से जम्मू आधार शिविर से 24,162 तीर्थयात्री घाटी के लिए रवाना हो चुके हैं. उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 30 जून को श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था. यह यात्रा 31 अगस्त को संपन्न होगी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

सड़क बनी भी नहीं और बाल्टियां भर-भरकर गीला सीमेंट ही उठा ले गए गांव वाले, बीच में रोकना पड़ा काम; देखें VIDEO

बिहार के जहानाबाद में सड़क निर्माण के दौरान हैरान करने वाली घटना सामने आई है.…

6 minutes ago

PAK के दोस्त तुर्किए ने उगला जहर, भूटान ने जीता दिल; UN में भारत पर क्या बोले ये 5 देश?

UNGA 81 में तुर्किए के राष्ट्रपति एर्दोगन ने कश्मीर पर बातचीत की वकालत की, जबकि…

24 minutes ago

कश्मीरी महिला ने पाकिस्तान की खोली पोल, UN में PoJK को लेकर दिया बड़ा बयान

UNHRC के 63वें सत्र में PoJK में मानवाधिकारों की स्थिति का मुद्दा उठा. कश्मीरी सामाजिक…

25 minutes ago

अक्सर करते हैं ट्रेन से सफर? तो भूलकर भी न करें ये गलती, वरना हो सकती है जेल; रेलवे ने जारी किया नया नियम

ट्रेन के महिला आरक्षित कोच में बिना अनुमति पुरुष यात्रियों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित…

26 minutes ago

अनंत चतुर्दशी 2026: 24 या 25 सितंबर? जानिए अनंत चौदस की सही तारीख, शुभ मुहूर्त और विसर्जन समय

Anant Chaturdashi Kab Hai: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को अनंत चतुर्दशी मनाई जाती है.…

41 minutes ago

बैंक स्ट्राइक और 5 दिन की छुट्टी: जानिए आपके UPI, ATM और EMI भुगतानों पर कितना पड़ेगा असर?

Bank Strike: सितंबर 2026 के आखिरी सप्ताह में 5 दिनों तक बैंकिंग कामकाज प्रभावित रहने…

1 hour ago