देश

एक और सीमा हैदर…अब बांग्लादेश से अपने बच्चे के साथ भारत आई एक और प्रेमिका, जानें पूरा मामला

Bangladeshi Women Sonia Akhtar: प्यार में सरहद पार करने के मामले इन दिनों खूब चर्चा में हैं. कोई पाकिस्तान से भारत आ रहा है तो कोई भारत से पाकिस्तान जा रहा है. इन सब के बीच पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर (Seema Haider) का मामला अभी चल ही रहा था कि अब बांग्लादेश की रहने वाली एक महिला अपने बच्चे को लेकर नोएडा (Noida) पहुंच गई है. महिला आठ दिनों से नोएडा में ही है. उसका कहना है कि नोएडा के एक शख्स ने उससे शादी के तीन साल साथ रहने के बाद उसे छोड़कर भारत वापस आ गया. मिली जानकारी के मुताबिक, बांग्लादेश से नोएडा पहुंची सोनिया अख्तर (Sania Akhtar) बच्चे के साथ आई है. उसका दावा है कि नोएडा के रहने वाले सौरभकांत तिवारी (Saurabh kant Tiwar) ने उससे बांग्लादेश में शादी की और उनका एक बच्चा भी है जिसे लेकर वह अपने पति के पास रहने आई है.

ये है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, सानिया अख्तर बांग्लादेश से वीजा लेकर अपने पति सौरभ कांत तिवारी के पास आई है. महिला ने बताया कि तीन साल पहले उसने नोएडा के रहने वाले अपने प्रेमी से विवाह किया था. उसने बताया कि नोएडा के सौरव कांत तिवारी से बांग्लादेश में उसकी मुलाकात हुई थी. मुलाकात के बाद दोनों का अफेयर हुआ. इसके बाद दोनों ने शादी कर ली. इसके बाद सानिया ने एक बेटे को जन्म दिया. बेटा भी एक साल का हो गया है. कुछ समय पहले सौरभ भारत आ गया और वापस नहीं गया. महिला का आरोप है कि उसका पति यहां किसी दूसरी महिला के साथ रह रहा है.

‘सौरभ ने अपनाया था मुस्लिम धर्म’

महिला का आरोप है कि सौरभ ने मुस्लिम धर्म अपना लिया था. जब महिला प्रेग्नेंट हुई तो सौरभ ने कहा, उसे इंडिया जाकर कुछ जरूरी काम निपटाने हैं और वापस आना है. इसके बाद वह गया और वापस ही नहीं आया. महिला ने आरोप लगाया कि सौरभ ने सारे नंबर बंद कर लिए, जिससे उसका कॉन्टैक्ट होता था. सीमा हैदर को देखते हुए महिला की हिम्मत बढ़ गई और उसने वीजा लेकर इंडिया आने का फैसला किया. जब वह नोएडा पहुंची तो पुलिस ने उसे रोक लिया और एक डिटेंशन सेंटर (Detention Center) में रखा गया. नोएडा पुलिस कमिश्नरेट की महिला सेल ने सौरभ और उसके बीच समझौता कराने की कोशिश की.

ये भी पढ़ें:Pakistan Bomb Blast: खैबर पख्तूनख्वा के वजीरिस्तान में आतंकी हमला, 11 मजदूरों की मौत

पति के साथ रहना चाहती है सानिया

महिला का कहना है कि या तो पति उसके साथ वापस बांग्लादेश चले या वह पति सौरभकांत के साथ नोएडा में ही रहेगी. सानिया अपने पति के साथ रहना चाहती है सीमा हैदर के बाद अब सामने आए सानिया के केस के चलते नोएडा पुलिस के हाथ-पांव फूले हुए हैं. इससे पहले पाकिस्तान की सीमा हैदर बिना किसी दस्तावेज के अपने चार बच्चों के साथ अपने प्रेमी सचिन मीणा के पास भारत पहुंची थी.

जांच के बाद होगी कार्रवाई

घटना स्थल बांग्लादेश का है हालांकि इस प्रकरण की जांच एसीपी महिला सुरक्षा को दी गई है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. सौरभ कहां का रहने वाला है, इसकी भी पूरी जानकारी महिला को नहीं है. जांच के दौरान सभी जानकारी सामने आने की बात कही जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

US Midterm Elections 2026: प्रतिनिधि सभा में डेमोक्रेट्स की जबरदस्त ‘ब्लू वेव’, NBC प्रोजेक्शन में 260 सीटों के करीब; ट्रंप को तगड़ा झटका

अमेरिकी मध्यावधि चुनाव 2026 में डेमोक्रेट्स की बड़ी जीत हुई. NBC न्यूज प्रोजेक्शन में हाउस…

14 minutes ago

49.6 करोड़ लोग हुए गरीबी रेखा से बाहर, विश्व बैंक की रिपोर्ट में भारत की बदली तस्वीर

World Bank Report: विश्व बैंक की अक्टूबर 2026 रिपोर्ट के अनुसार, 2011 से 2023 के…

39 minutes ago

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमले के बाद प्रशासन सख्त, घर-घर जाकर मांगे जा रहे जमीन और नागरिकता के दस्तावेज

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हुए जानलेवा हमले के बाद प्रशासन सख्त नजर आ रहा…

1 hour ago

अमीरी और अशांति के बीच फंसा बलोचिस्तान, जानिए पाकिस्तान के इस सबसे बड़े सूबे की कहानी

बलोचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, जो प्राकृतिक संसाधनों, विशाल पहाड़ों और रणनीतिक रूप…

2 hours ago

कोहली का धमाका, गेंदबाजों का कमाल; न्यूजीलैंड पर भारत की आसान जीत

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…

2 hours ago

ईरान में सत्ता बदलने निकले थे ट्रंप-नेतन्याहू, अब अपनी ही कुर्सी बचाने की चुनौती!

ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…

2 hours ago