देश

Anti- Conversion Law: कर्नाटक में धर्मांतरण रोकथाम कानून निरस्त, सिद्धारमैया कैबिनेट ने रद्द किया पिछली सरकार में बना कानून

Anti- Conversion Law:  कर्नाटक सरकार ने धर्मांतरण रोकथाम कानून को निरस्त करने का फैसला लिया है. यह कानून बीजेपी के शासन काल में लाया गया था. अब सिद्धारमैया (Siddaramaiah) सरकार ने इसे निरस्त करने का फैसला किया है. इतना ही नहीं कर्नाटक सरकार ने केबी हेडगेवार से जुड़ा चैप्टर कर्नाटक के पाठ्यक्रम से बाहर करने के फैसले पर भी मुहर लगाई है. कर्नाटक के मंत्री एच के पाटिल ने गुरुवार को कहा कि कर्नाटक धर्म की स्वतंत्रता के अधिकार का संरक्षण अधिनियम में किए गए बदलाव 5 जुलाई से शुरू होने वाले राज्य विधानसभा के अगले सत्र में निरस्त कर दिए जाएंगे. बता दें कि सिद्धारमैया सरकार ने और भी कई बड़े फैसले लिए हैं:

बोम्मई सरकार में पास हुआ था कानून

गौरतलब है कि बीते साल बसवराज बोम्मई के नेतृत्व वाली कर्नाटक की बीजेपी सरकार ने इस कानून को पास किया था. बीजेपी सरकार की दलील थी कि राज्य में धर्म परिवर्तन काफी आम हो गया है. इसलिए धर्मांतरण के खिलाफ कानून लाया गया है. जब पिछले साल बीजेपी विधानसभा में यह कानून ला रही थी तो जेडीएस और कांग्रेस ने इसका विरोध किया था. कांग्रेस के विधायकों ने सदन से वॉक आउट किया. अब जब कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार है तो भाजपा सरकार में लाए गए कानून को बदला जा रहा है.

यह भी पढ़ें:  Cyclone Biparjoy: जखाऊ पोर्ट से आज शाम टकराएगा ‘बिपरजॉय’, कच्छ और सौराष्ट्र में रेड अलर्ट, एक लाख लोगों को किया गया शिफ्ट

पिछले साल अक्तूबर में दर्ज हुआ था पहला मामला

कर्नाटक में धर्मांतरण विरोधी कानून के तहत पहला मामला पिछले साल अक्टूबर में दर्ज किया गया था. एक 24 वर्षीय मुस्लिम व्यक्ति को शादी के बहाने एक महिला का कथित रूप से धर्मांतरण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. इसके बाद नवंबर में भी कर्नाटक पुलिस ने मांड्या जिले के नागमंगला शहर में कथित तौर पर दूसरे धर्म की लड़की को बहला-फुसलाकर शादी के लिए परेशान करने के आरोप में कानून के तहत एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

चतुर्थी और पंचमी श्राद्ध आज ही! जानें तर्पण का सही समय और राहुकाल समेत आज का पूरा पंचांग

Aaj Ka Panchang: 30 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष की चतुर्थी तिथि दोपहर 2:55 बजे…

7 minutes ago

आज का मेष राशिफल: काम में मिल सकता है नया अवसर, रिश्तों में बढ़ेगी नजदीकी

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन नए अवसर और…

19 minutes ago

आज का वृषभ राशिफल: काम की व्यस्तता के बीच सेहत और खर्च पर रखें नजर

Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन काम की व्यस्तता…

19 minutes ago

आज का मिथुन राशिफल: आपकी बातों का पड़ेगा असर, नए काम के मिलेंगे मौके; खर्च पर रखें नियंत्रण

Mithun Rashi Aaj Ka Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने…

19 minutes ago