होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
‘गदर’ को एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है. जो इन दिनों दर्शकों का मनोरंजन कर रही है. दरअसल, मेकर्स ने ‘गदर 2’ को रिलीज करने से पहले माहौल बनाने के लिए सनी देओल और अमीषा पटेल की पुरानी फिल्म ‘गदर’ को 22 साल बाद एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज किया है. बता दें, इतने सालों बाद भी ‘गदर’ बॉक्स ऑफिस पर लाखों रुपये की कमाई कर रही है. फिल्म को रिलीज हुए महज पांच दिन हुए हैं और इन पांच दिनों में ‘गदर’ ने अपने कलेक्शन से साबित कर दिया है कि ‘गदर 2’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली है.
‘गदर’ ने साल 2001 में बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़े. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 76.65 करोड़ रुपये की कमाई की. वहीं, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 132.60 करोड़ रुपये की कमाई की. बता दें, ‘गदर’ ने साल 2001 में सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड बनाया था.
जबकि 22 साल बाद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 30 लाख रुपये का बिजनेस किया था. फिल्म ने दूसरे और तीसरे दिन क्रमश: 45 लाख और 55 लाख रुपये की कमाई की. इसके साथ ही ओपनिंग वीकेंड पर इसने 1.30 करोड़ की कमाई की. फिल्म ने सोमवार को 30 लाख रुपये का बिजनेस किया. वहीं, मंगलवार को 23 लाख का नेट कलेक्शन किया. यानी पांच दिनों में फिल्म ने कुल 1.83 करोड़ रुपये की कमाई की. यानी अब फिल्म का कुल कलेक्शन 134.43 करोड़ रुपए हो गया है.
Best Bollywood Diwali Songs Playlist: दिवाली के त्योहार पर घर की सजावट और पकवानों के…
Diwali Special Trains: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे…
इस बार धनतेरस कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी पर 6 और 7 नवंबर को मनाई जा रही…
Ratna Singh Criminal Contempt: दिल्ली सरकार ने सीजेपी नेता रत्ना सिंह के खिलाफ सोशल मीडिया…
अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में 7 मुस्लिम उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर संसद में जगह…
Cristiano Ronaldo Retirement: 23 साल तक पुर्तगाल के लिए खेलने के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने…