कैंसर कोशिकाओं को ईंधन देती हैं ये 5 आदतें, डॉक्टर ने दी चेतावनी!
By Vaibhav Gupta
Love Jihad
Love Jihad: लव जिहाद और मुंबई में रहने वाली भागलपुर की मॉडल से दुष्कर्म के आरोपी तनवीर खान को बिहार के अररिया से गिरफ्तार कर लिया गया है. रांची पुलिस ने तनवीर खान को गिरफ्तार किया है. तनवीर की रेकी के बाद पता चला था कि वो अररिया के रास्ते नेपाल आता-जाता रहता है. पुलिस पहले से ही घात लगाकर बैठी थी. बुधवार को जैसे ही तनवीर अररिया में दिखा रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. झारखंड पुलिस तनवीर को रांची ले जाने की तैयारी में जुट गई है. रांची पुलिस को आरोपी तनवीर की कई दिनों से तलाश थी.
पुलिस ने कहा कि तनवीर अपने रिश्तेदार की मदद से नेपाल गया था. हमारी टीम पिछले 5 दिनों से अररिया में डेरा डाले हुए थी. मॉडल ने आरोप लगाया था कि तनवीर मॉडलिंग क्लास के दौरान उसके साथ दुष्कर्म किया था, विरोध करने पर पिटाई भी की थी. लड़की ने आरोप लगाया था कि तनवीर ने शुरुआत में अपना नाम कुछ और बताया था.
बता दें कि मॉडल लड़की भागलपुर की रहने वाली है. रांची में मॉडलिंग एजेंसी से पढ़-लिखकर मुंबई में करियर बनाना चाहती थी. इसी दौरान रांची में मॉडलिंग इंस्टीट्यूट संचालक तनवीर खान से उसकी दोस्ती हो गई. तनवीर ने बाद में लड़की से शादी के लिए कहा लेकिन लड़की तैयार नहीं हुई. लड़की के मना करने के बाद तनवीर ने उसे धमकाना शुरू कर दिया. परिवार को भी जान से मारने की धमकी देने लगा. लड़की को जब काफी दिनों तक परेशान किया तो लड़की मुंबई चली गई.
तनवीर की वजह से पहेशान मॉडल लड़की ने मुंबई के वर्सोवा थाने में शिकायत दर्ज कराई. युवती ने आरोप लगाया कि उसे अश्लील फोटो दिखाकर ब्लैकमेल किया जाता था. जब लड़की ने मुंबई में केस दर्ज कराई तो उसके बाद मुंबई पुलिस ने मामाल झारखंड पुलिस को सौंप दिया. इसके बाद आरोपी तनवीर खान के खिलाफ गोंडा थाने में मामला दर्ज किया गया . मामले की जांच के दौरान गोंडा थाने की पुलिस ने मुंबई जाकर लड़की का बयान दर्ज किया. पिछले कई दिनों से रांची पुलिस को आरोपी की तलाश थी. जब बुधवार को खबर मिली कि आरोपी तनवीर अररिया में है तो रांची पुलिस ने मौके से उसे दबोच लिया.
-भारत एक्सप्रेस
.
Aaj Ka Rashifal: 30 सितंबर 2026 को कृत्तिका नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग बन…
Aaj Ka Panchang: 30 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष की चतुर्थी तिथि दोपहर 2:55 बजे…
Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन नए अवसर और…
Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन काम की व्यस्तता…
Mithun Rashi Aaj Ka Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने…
Kark Rashi Aaj Ka Rashifal: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन स्थिरता और…