देश

पंजाब में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का गठन, ADG ने कहा- जनता का सहयोग जरूरी

पंजाब को नशामुक्त प्रदेश बनाने के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है. इसके लिए एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का गठन किया गया है. पुलिस भी नशे को जड़ से खत्म करने के लिए खास मुहिम चला रही है.

एडीजीपी सुरेंद्र पाल सिंह परमार ने बठिंडा जिले में बुधवार को नशे के खिलाफ काम कर रही संस्थाओं और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की. उन्होंने कहा कि नशा आज समाज के लिए चिंता का विषय है जिसके चलते हर वर्ग दुखी है. नशे के कारण ही लूट मार और चोरियां जैसी घटनाएं हो रही हैं. इसलिए नशे का सफाया करना बहुत जरूरी है.

उन्होंने कहा कि नशे का सफाया करने के लिए आम लोगों को भी पुलिस का सहयोग करना चाहिए. ताकि पुलिस ड्रग स्मगलर के खिलाफ कार्रवाई कर सके. अगर किसी व्यक्ति को नशा तस्कर की जानकारी है तो इसकी जानकारी तुरंत पुलिस की दी जाए, ना की कानून को हाथ में लें. क्योंकि इसका अधिकार सिर्फ पुलिस के पास है.

उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ स्कूलों में जाकर भी बच्चों को जागरूक किया जाएगा. बच्चों को खेलों के साथ जोड़ने पर बल दिया जा रहा है, ताकि उन्हें नशे के दलदल में फंसने से बचाया जा सके.

बता दें कि पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए भगवंत मान सरकार ने नई एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का गठन करने का फैसला किया है. यह पहले से ही काम रही रही स्पेशल टास्क फोर्स को अपडेट कर बनाई गई है. एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का उद्देश्य पंजाब में ड्रग्स को खत्म करना होगा.

एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स में हेल्पलाइन नंबर 9779100200 की भी सुविधा होगी. इसकी सहायता से लोग नशा तस्करी और तस्करों के बारे में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को जानकारी दे सकेंगे. सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। साथ ही कार्रवाई होने की सूचना भी दी जाएगी.

मोहाली में टास्क फोर्स इंटेलिजेंस और टेक्निकल यूनिट भी स्थापित की गई है. यहां पर वॉट्सऐप समेत जिन तकनीकों का प्रयोग तस्कर करते हैं, उन पर नजर रखी जाएगी. नशे को खत्म करने की दिशा में सरकार का यह अहम कदम माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें- चंपई सोरेन की जासूसी करने के आरोपों को लेकर झारखंड में सियासी बवाल, भाजपा ने जांच की मांग की

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

मोदी सरकार परिसीमन को तैयार… 815 सांसद होंगे तो कितना बढ़ेगा खर्च? जानें सैलरी, भत्ते, घर सबका हिसाब

लोकसभा सीटों में 50 फीसदी बढ़ोतरी के प्रस्ताव से सांसदों की संख्या 545 से बढ़कर…

7 minutes ago

28 नवंबर को दीपथुन पर जलाएं दीप, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; नप गए अधिकारी

सुप्रीम कोर्ट ने मदुरै के तिरुपरमकुंड्रम पहाड़ी पर स्थित दीपथुन पर 28 नवंबर को दीप…

1 hour ago

सत्येंद्र जैन की बढ़ी मुश्किलें, जमानत रद्द करने की याचिका पर हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस

दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली जल बोर्ड टेंडर घोटाले में पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की जमानत…

2 hours ago

महादेव बेटिंग ऐप मामला; वकील हिमांशु शेखर को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत नहीं

महादेव बेटिंग ऐप मामले में गिरफ्तार वकील हिमांशु शेखर को सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल राहत…

2 hours ago

पश्चिम बंगाल में संविदाकर्मियों की बल्ले-बल्ले, वेतन में 8 हजार रुपये तक का इजाफा; जानें और क्या बदला

पश्चिम बंगाल सरकार ने VB-G RAM G परियोजना के संविदाकर्मियों के मासिक मानदेय में 6,000…

2 hours ago

IPL-2027 पर MI की नजर: न..न..करते कप्तानी के लिए कैसे माने रोहित शर्मा?

Rohit Sharma Returns As MI Captain: मुंबई इंडियंस ने IPL 2027 से पहले रोहित शर्मा…

2 hours ago