सुप्रीम कोर्ट.
Kolkata Rape Case: कोलकाता में आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (R.G. Kar Medical College and Hospital) में डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के विरोध में प्रदर्शन कर रही दो महिला की कथित पुलिस हिरासत में यातना की सीबीआई जांच के कोलकाता हाईकोर्ट (Kolkata High Court) के आदेश को सुप्रीम कोर्ट ने पलट दिया है.
सुप्रीम कोर्ट ने महिलाओं की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई के बाद कहा कि इस मामले की जांच सीबीआई नहीं बल्कि एसआईटी करेगी. साथ ही कोर्ट ने जांच रिपोर्ट हर सप्ताह कोलकाता हाईकोर्ट में सौंपने का निर्देश दिया है.
कोर्ट ने कोलकाता हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को एक बेंच गठन करने का आदेश दिया है, जिसे एसआईटी अपनी रिपोर्ट सौंप सके. जस्टिस सूर्यकांत और उज्ज्वल भुइयां की बेंच ने यह आदेश दिया है.
पुलिस पर 7 सितंबर को गिरफ्तारी के बाद रामा दास को प्रताड़ित करने का आरोप है, जो 8 से 11 सितंबर को पुलिस हिरासत में थी.
पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई जांच के कोलकाता हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगा दिया था. साथ ही कोर्ट ने राज्य से महिला अधिकारियों सहित आईपीएस स्तर के अधिकारियों की सूची देने को कहा था. जिन्हें एक नए विशेष जांच दल में शामिल किया जा सकता है, जिसे सीबीआई के बजाए हिरासत में यातना मामले की जांच करने का काम सौंपा जा सके. कोलकाता हाईकोर्ट ने 8 अक्टूबर को इन आरोपों को गंभीरता से लिया था.
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Rashifal: 30 सितंबर 2026 को कृत्तिका नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग बन…
Aaj Ka Panchang: 30 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष की चतुर्थी तिथि दोपहर 2:55 बजे…
Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन नए अवसर और…
Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन काम की व्यस्तता…
Mithun Rashi Aaj Ka Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने…
Kark Rashi Aaj Ka Rashifal: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन स्थिरता और…