Categories: देश

उमर अब्दुल्ला के अफजल गुरु वाले बयान पर अनुराग ठाकुर का पलटवार, कहा- हम उनके मंसूबे पूरे नहीं होने देंगे

Jammu Kashmir Election: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अनुराग ठाकुर ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि क्या उन्हें आतंकवाद का समर्थन करने वालों का ही वोट चाहिए? यह लोग पत्थरबाजी और नशा करने वालों को खुली छूट देना चाहते हैं, ताकि जम्मू-कश्मीर पूरी तरह बर्बाद हो जाए, लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे. दरअसल, जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा था कि अफजल गुरु को फांसी नहीं होनी चाहिए थी।

बयान देकर बटोरना चाहते हैं वोट

उमर अब्दुल्ला के इसी बयान पर अब अनुराग ठाकुर ने निशाना साधा है. उन्होंने कहा, “जो कोई भी ऐसे बयान देकर वोट बटोरना चाहते हैं, हम उनके मंसूबे पूरे नहीं होने देंगे. मैं स्पष्ट कह देना चाहता हूं कि वो चाहे जितनी मर्जी कोशिश कर लें, न ही उनकी सरकार बनेगी और न ही यह लोग पत्थरबाजों को पनाह दे पाएंगे.”

अनुराग ठाकुर ने पीओके पर कहा, “अब वहां के लोग भी भारत के विकास को देखकर हमारा हिस्सा बनना चाहते हैं, जिस तरह से हमारे देश में चौतरफा विकास की बयार बही है, उसे देखते हुए वहां के लोग हमारे देश का हिस्सा बनना चाहते हैं. अब जरूरत है कि वो लोग खुलकर सामने आएं. मैं एक बात स्पष्ट कह देना चाहता हूं कि हम लोग उनका दिल खोलकर खुले हाथों से स्वागत करेंगे. एक अच्छा जीवन जीने का अधिकार पाक अधिकृत कश्मीर के लोगों को भी है.”

“अब ऐसे लोगों को फांसी नहीं दें, तो क्या माला पहनाएं.”: राजनाथ सिंह

इससे पहले केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी रविवार को जम्मू-कश्मीर के रामबन में उमर अब्दुल्ला के विवादित बयान पर प्रतिक्रिया दी थी. राजनाथ सिंह ने कहा था, “अब ऐसे लोगों को फांसी नहीं दें, तो क्या माला पहनाएं.” उन्होंने आगे कहा था, “पहले जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पिस्तौल हुआ करते थे, लेकिन अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद यहां के युवाओं के हाथों में किताबें और पढ़ने लिखने के सामान दिख रहे हैं. इससे वहां हो रहे सकारात्मक बदलावों को साफ देखा जा सकता है.”

आईएएनएस

Recent Posts

‘ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे होंगे’, महारैली में राहुल गांधी का CEC पर हमला

INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…

41 minutes ago

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

1 hour ago

रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: अखिलेश बोले- ‘1.27 करोड़ वोट काटकर हार छुपाना चाहती है बीजेपी’

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…

1 hour ago

INDIA गठबंधन की महारैली से गरमाई सियासत: राहुल गांधी का आरोप- कनॉट प्लेस में जबरन बंद कराई गईं दुकानें

INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…

1 hour ago

उमर अब्दुल्ला-निधि राजदान की शादी से फिर उठा सवाल, अमीर-गरीब के लिए अलग क्यों है समाज का नजरिया?

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…

2 hours ago

मुरासु चक्रवात बना बड़ा खतरा, 120 KMPH की रफ्तार से आंध्र तट की ओर बढ़ा तूफान, IMD अलर्ट

Cyclone Murasu Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मुरासु को लेकर अलर्ट…

2 hours ago