राघव चड्ढा
आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को सस्पेंड कर दिया गया है. उनका सस्पेंशन (Ragha Chadha Suspension) विशेषाधिकार समिति की रिपोर्ट आने तक लागू रहेगा. राज्यसभा में आम आदमी पार्टी सांसद राघव चड्ढा के खिलाफ प्रस्ताव पेश किया जा रहा है. बीजेपी ने राघव चड्ढा और संजय सिंह के सदन में व्यवहार को निंदनीय बताया है.
बता दें कि AAP सांसद राघव चड्ढा पर पांच राज्यसभा सांसदों के ‘जाली’ हस्ताक्षर करने का आरोप है. अब जब तक कि उनके खिलाफ मामले की जांच कर रही विशेषाधिकार समिति अपनी रिपोर्ट नहीं सौंप देती. तब तक उनका निलंबन जारी रहेगा. राघव के खिलाफ प्रस्ताव पीयूष गोयल ने पेश किया. गोयल ने चड्ढा पर विशेषाधिकार हनन का आरोप लगाया.
दरअसल, बीजेपी के एस फांगनोन कोन्याक, नरहरि अमीन और सुधांशु त्रिवेदी, एआईएडीएमके के एम थंबीदुरई और बीजेडी के सस्मित पात्रा ने कहा कि सदन में राघव चड्ढा द्वारा पेश की गई चयन समिति में उनका नाम उनकी सहमति के बिना शामिल किया गया था. हालांकि राघव चड्ढा ने आरोपों का खंडन किया है.
राघव चड्ढा ने कहा कि एक सांसद किसी भी समिति के गठन के लिए नाम प्रस्तावित कर सकता है और जिस व्यक्ति का नाम प्रस्तावित किया गया है उसके न तो हस्ताक्षर की आवश्यकता है और न ही लिखित सहमति की. “मान लीजिए कि मैं एक जन्मदिन की पार्टी आयोजित करता हूं और 10 लोगों को आमंत्रित करता हूं. उनमें से आठ आते हैं, और दो मेरे निमंत्रण को स्वीकार नहीं करते हैं। इसके बजाय, वे मुझ पर आरोप लगाते हैं, ‘तुमने हमें अपने जन्मदिन पर आमंत्रित करने की हिम्मत कैसे की?’ यही हुआ. राघव चड्ढा ने कहा, ”मैंने उन्हें (सांसदों को) समिति का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया है.”
-भारत एक्सप्रेस
कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ ने बैंकॉक जाने वाली…
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के जामनगर…
भारतीय वायुसेना 22, 24 और 25 अक्टूबर को वाराणसी के नमो घाट पर 'विंग्स ओवर…
PM MODI TO WITNESS VARANASI AIR SHOW: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 25 अक्टूबर 2026 को…
UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…
Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…