देश

“मिजोरम में करवाया हमला…श्रीलंका को सौंप दिया कच्चातीवु द्वीप…”, पीएम मोदी ने इंदिरा गांधी के फैसले पर उठाए सवाल

Kachchatheevu Island: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने गुरुवार को अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. देश के विभाजन के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए पीएम मोदी ने लोकसभा में कहा कि इंदिरा गांधी की सरकार ने 1974 में कच्चातिवु द्वीप श्रीलंका के सुपुर्द किया था. उन्होंने सदन में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि तमिलनाडु की द्रमुक सरकार उन्हें पत्र लिखकर कच्चातिवु द्वीप वापस लेने का आग्रह करती है.

पीएम मोदी ने कहा, “कच्चातिवु तमिलनाडु और श्रीलंका के बीच एक द्वीप है. किसी ने तो इसे दूसरे देश को दे दिया. यह इंदिरा गांधी के नेतृत्व में हुआ.” उन्होंने सवाल किया, “क्या मां भारती का वह अंश वहां नहीं था?”

क्या है कच्चातीवु द्वीप की कहानी

भारत के दक्षिणी छोर और श्रीलंका के बीच यह एक छोटा सा द्वीप है लेकिन इसकी अहमियत बड़ी है. 1974 तक कच्चातीवु भारत का हिस्सा था लेकिन श्रीलंका भी इस आइलैंड पर अपना दावा कर रहा था. यह द्वीप, नेदुन्तीवु, श्रीलंका और रामेश्वरम के बीच स्थित है. पारंपरिक रूप से श्रीलंका के तमिल और तमिलनाडु के मछुआरों द्वारा इस्तेमाल किया जाता रहा है.

इंदिरा गांधी के पीएम रहते हुआ था समझौता

भारत और श्रीलंका के बीच में 1974 में समझौता होने के बाद भारत सरकार ने कच्चातीवु आइलैंड का स्वामित्व श्रीलंका को सौंप दिया. 1974 में तत्कालीन पीएम इंदिरा गांधी ने श्रीलंका के राष्ट्रपति के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए. पीएम मोदी ने इसी का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा.

ये भी पढ़ें: ‘मणिपुर में शांति का सूरज जरूर निकलेगा…’ जानिए Manipur Violence पर लोकसभा में पीएम मोदी ने और क्या कहा

मिजोरम में असहाय नागरिकों पर हमला करवाया- पीएम मोदी

इसके अलावा, पीएम मोदी ने एक और घटना का जिक्र किया और कांग्रेस पर निशाना साधा. पीएम मोदी ने कहा कि 5 मार्च 1966 को कांग्रेस ने अपनी वायु सेना से मिजोरम में असहाय नागरिकों पर हमला करवाया. कांग्रेस को जवाब देना चाहिए कि क्या यह किसी अन्य देश की वायु सेना थी. क्या मिजोरम के लोग मेरे देश के नागरिक नहीं थे? क्या उनकी सुरक्षा भारत सरकार की जिम्मेदारी नहीं थी?

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

कोलकाता एयरपोर्ट पर CISF की बड़ी कार्रवाई: बैंकॉक जा रहे 2 संदिग्धों से ₹1.13 करोड़ की अमेरिकी मुद्रा जब्त

कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ ने बैंकॉक जाने वाली…

4 hours ago

रिलायंस के जामनगर कॉम्प्लेक्स पहुंचा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल: मुकेश अंबानी से मिले मार्को रुबियो और सर्जियो गोर, Jio IPO को भी मिला बंपर रिस्पॉन्स

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के जामनगर…

4 hours ago

दिवाली से पहले पुलिसकर्मियों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, बढ़े यूनिफॉर्म और मोटरसाइकिल भत्ते; विपक्ष पर भी साधा निशाना

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…

7 hours ago

टाइगर पर हमले से पहले किन सितारों पर थी शूटरों की नजर? जानिए किसके पास कैसी है सुरक्षा

Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…

7 hours ago