क्या तेजी से झड़ रहे हैं बाल? वजह हो सकती है थायरॉइड की समस्या
By Shubhra Rai
Photo- Chennai Super Kings (@ChennaiIPL)/Twitter
RCB Vs CSK, IPL 2023: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में एमएस धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ मैदान में होगी. मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स पर दो शानदार जीत के साथ इस साल बेंगलुरु में आरसीबी का दबदबा रहा है. हालांकि सीएसके के खिलाफ ये जंग इतनी आसान नहीं होने वाली.
खास बात यह है कि इस संघर्ष में भारतीय क्रिकेट के दो सबसे बड़े सितारे – एमएस धोनी और विराट कोहली आमने-सामने होंगे यानी फैंस का मजा डबल होने वाला है. चेन्नई ने अब तक दोनों टीमों के बीच खेले गए 30 मुकाबलों में से 19 में शानदार जीत दर्ज की है. अब सवाल यह है कि क्या बेंगलुरु में धोनी की CSK पर RCB बाजी पलट सकती है?
ये भी पढ़ें: VIDEO: 3 साल बाद मिला IPL डेब्यू का मौका, रोहित शर्मा ने पहनाया Arjun Tendulkar को डेब्यू कैप
धोनी vs कोहली
क्रिकेट फैंस के लिए यह मुकाबला बेहद खास है क्योंकि इस सीजन पहली बार भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गज आमने- सामने होंगे. या यूं कह लीजिए हिंदुस्तान के ‘दिल’ और ‘धड़कन’ की लड़ाई होगी. चिन्नास्वामी स्टेडियम पर जब विराट और धोनी आमने-सामने होंगे, तो मैदान पर रोमांच भरपूर दिखेगा. क्योंकि दोनों ही खिलाड़ी इन दिनों फॉर्म में है और इनकी फैन फॉलोइंग भी तगड़ी है.
पिच रिपोर्ट
जहां तक चिन्नास्वामी मैदान की पिच की बात है तो यहां रन बनते हैं. मतलब पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार होगी. इस पर पहले बल्लेबाज करना फायदेमंद हो सकता है. आमतौर पर इस पिच पर स्पिन गेंदबाजों का दबदबा रहता है.
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11…
RCB: फाफ डु प्लेसिस (C), विराट कोहली, महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), वनिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, वेन पार्नेल और सुयश प्रभुदेसाई.
इम्पैक्ट प्लेयर: विजयकुमार वैशाक, डेविड विली, आकाश दीप, करण शर्मा और अनुज रावत.
CSK: महेंद्र सिंह धोनी (C & WK), डेवोन कॉन्वे, ऋतुराज गायकवाड, अजिंक्य रहाणे, मोईन अली, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, महीश तीक्षणा, मिचेल सैंटनर, आकाश सिंह और तुषार देशपांडे.
इम्पैक्ट प्लेयर: अंबाती रायुडु, सुभ्रांशु सेनापति, शेख रशीद और राजवर्धन हंगरगेकर.
RCB vs CSK:ड्रीम-11 टीम
-कप्तान- विराट कोहली
-उपकप्तान- ऋतुराज गायकवाड़
-विकेटकीपर- दिनेश कार्तिक
-बल्लेबाज- फाफ डु प्लेसिस, अजिंक्य रहाणे, एमएस धोनी
-ऑलराउंडर – मोइन अली, वानिंदु हसरंगा
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…