Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

मुकेश अंबानी को धमकी देने वाला दरभंगा से गिरफ्तार, मुंबई में होगी पूछताछ

मुकेश अंबानी को धमकी देने वाला दरभंगा से गिरफ्तार, मुंबई में होगी पूछताछ

मुकेश अंबानी को धमकी देने वाला अरेस्ट

मुंबई- दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी को जान से मारने और रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल को भी बम से उड़ाने की धमकी देने के आरोप में मुंबई पुलिस ने आज एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. उसे आईपीसी की धारा 506 (2), 507 के तहत अरेस्ट किया गया है. इस बात की जानकारी  दरभंगा  एसएसपी अवकाश कुमार ने दी है. मुकेश अंबानी को फोन पर  धमकी देने वाले आरोपी युवक का नाम राकेश मिश्रा बताया जा रहा है.

जानकारी के मुताबिक मुंबई पुलिस की टीम ने दरभंगा पुलिस की मदद से मनीगाछी के ब्रह्मपुरा गांव निवासी आरोपी युवक के घर पर रेड मारकर बुधवार की रात को उसे गिरफ्तार किया. पुलिस के मुताबिक पहली नजर में युवक मानसिक रोगी लग रहा है. पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल फोन जब्त किया है जिससे वो मुकेश अंबानी को धमकी भरी कॉल्स किया करता था. पुलिस आरोपी युवक को गिरफ्तार करके मुंबई के लिए रवाना हो चुकी है.

अस्पताल में फोन करके दी थी धमकी

मुकेश अंबानी और उनके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी अस्पताल के लैंड लाइन फोन पर दी गई थी. आरोपी ने  दोपहर 12 बजकर 57 मिनट पर अस्पताल के नंबर पर  कॉल करके इसकी  इमारत को उड़ाने की धमकी दी थी. इस फोन कॉल पर उसने  मुकेश अंबानी के अलावा उनकी पत्नी नीता अंबानी और उनके बच्चों आकाश और आनंद को भी जान से मारने की धमकी दी थी. इस फोन कॉल के तुरंत बाद आरोपी के खिलाफ मुंबई के डीबी मार्ग थाने में केस दर्ज किया गया था जिस पर पुलिस फौरन एक्शन में आई और आरोपी को दरभंगा से गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी युवक को मुंबई ले जाया जा रहा है जहां पुलिस आगे की कार्यवाही करेगी. युवक से पूछताछ के बाद पता चल पाएगा कि वो आखिर मुकेश अंबानी को क्यों और किसके कहने पर जान से मारने की धमकी दे रहा था.

 

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital