देश

नोएडा के विशटाउन में कलाकारों ने श्री रामचरितमानस पर दी अद्भुत प्रस्तुति, निवासियों ने कहा लंबे समय तक रहेगा याद

देशभर में राम नाम की धूम मची हुई है, वहीं नोएडा में रामचरितमानस पर कलाकारों की शानदार प्रस्तुति ने लोगों का मन मोह लिया. 14 डिग्री तापमान में खुले आसमान के नीचे सम्पूर्ण रामचरित को प्रभावशाली ढंग से 2 घंटे में जीवंत पात्रों द्वारा अद्भुत बना देना, आसान नहीं होता. डॉ अनु सिन्हा के निर्देशन में यह सौ प्रतिशत संभव हुआ. नोएडा का पूरा विशटाउन उनकी तारीफ कर रहा है, नोएडा के वे लोग उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं जिन्होंने इस आयोजन को देखा और हृदय में उतारा.

साकार हुई डॉ. अनु सिन्हा की परिकल्पना

डॉ. अनु सिन्हा की परिकल्पना को मूर्त रूप देने में जहां एक ओर डॉ सुमन प्रकाश गुप्ता, प्रवीण, सुनिल, बी एल बत्रा का विशेष योगदान रहा वहीं दूसरी ओर सभी श्रेष्ठ कलाकारों ने अपने नृत्यकला और अभिनय का सर्वश्रेष्ठ देकर इतिहास रच दिया. कलाकारों के शानदार प्रयास और परिश्रम के बिना यह संभव न था. मुख्य पात्रों के साथ–साथ सहायक पात्रों ने भी अपना चरित्र परदे पर खूब जिया. जिसका परिणाम यह रहा कि संपूर्ण कार्यक्रम न केवल सफल बल्कि बहुत यादगार हो गया.

जय श्री राम का उद्घोष

अधिक क्या कहें सदन में उपस्थित रामभक्तों द्वारा जय श्री राम का उद्घोष और तालियों की आवाज के साथ–साथ ओस की बूंदों के बीच आगे जमीन पर बैठ कर कार्यक्रम का आंनद लेने वालों की आखों और मुस्कुराहट बता रही थी कि सब कुछ बहुत बेहतर हुआ .

इसे भी पढ़ें: पराक्रम दिवस पर जानिए नेताजी की मौत के रहस्य, हादसे के बाद भी जीवित थे! जापानी रेडियो ने की घोषणा

डॉ. अनु सहित सभी को विशटाउन के निवासियों ने बारंबार बधाई दी है. इन सभी के परिश्रम और समर्पण के कारण यह दिन विशटाउन के निवासियों और अन्य उपस्थित दर्शकों को बहुत लंबे समय तक याद रहेगा. वहीं विशटाउन के निवासियों ने कहा कि सफलता का सिलसिला यूं ही चलता रहे.

Rohit Rai

Recent Posts

ब्लाइंड मर्डर का 3 दिन में खुलासा, लिव-इन पार्टनर ही निकली दिव्यांग शिक्षक की कातिल

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…

2 minutes ago

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

16 minutes ago

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

43 minutes ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

43 minutes ago

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

60 minutes ago

‘अच्छा हुआ BJP छोड़ दी…’ भाजपा को लेकर सनी देओल का विवादित बयान वायरल, जानें क्या है सच

सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…

1 hour ago