फोटो-सोशल मीडिया
Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में भव्य राम मंदिर का उद्घाटन हो चुका है. रामलला अपने जन्म स्थान गर्भ गृह में विराजमान हो चुके हैं और इसी के बाद से प्रदेश में लगातार उत्सव का दौरा जारी है. जहां प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद से ही प्रदेश में पटाखों और आतिशबाजी का दौर शुरू हो गया था तो वहीं शाम को लोगों ने अपने घरों को दीपों से रोशन किया और ठीक उसी तरह से दीवाली मनाई, जैसे त्रेता युग में भगवान राम के वनवास से लौटने के बाद अयोध्या में उत्सव मनाया गया था. इसी बीच न केवल हिंदू बल्कि मुस्लिम समुदाय में भी उत्साह का माहौल दिखाई दिया.
बता दें कि, आगरा के जगदीशपुरा स्थित दरगाह हज़रत शाह शौकत अलीशाह रहमतुल्ला आले दरगाह/ मस्जिद पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्राण-प्रतिष्ठा की खुशी जाहिर की. इसी के साथ इस मौके पर मुस्लिम समाज ने कहा कि 500 साल पुराना विवाद आज खत्म हो गया. इस मौके पर उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अशफाक सैफी भी मौजूद रहे. उन्होंने दीप जलाते हुए कहा कि, दीप उत्सव इसलिए कि भगवान रामलला अपने भव्य और दिव्य मंदिर में विराजमान हो गए है. मुस्लिम समाज भी रामलला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर खुश है और दीप उत्सव मना रहा है. उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष ने आगे कहा कि, सालों पुराना विवाद आज खत्म हो गया. अयोध्या में प्रभु श्री राम विराजमान हो गए, प्रभु श्री राम टेंट से निकलकर अब अपने भव्य मंदिर में पहुंच गए हैं जिससे अल्पसंख्यक समाज में खुशी है.
ये भी पढ़ें- गूगल पर भी राम ही राम, पिछले 24 घंटे में सभी टाॅप-10 सर्च राम मंदिर से जुड़े
इसी के साथ उन्होंने बताया कि, मैंने देखा है कि कई जगह अल्पसंख्यक समाज भंडारा कर रहा है और दीप उत्सव मना रहा है. वह आगे बोले कि, कहा जा सकता है कि अयोध्या में रामलला के भव्य मंदिर में विराजमान होने पर खुश है उत्साहित है, आज हर ओर दीवाली जैसा माहौल है, घरों में दीपक जलाए जा रहे हैं मंदिरों पर दीप उत्सव किया जा रहा है, मानो चारों ओर दिवाली आ गई हो. वह आगे बोले कि, अयोध्या में उत्सव के बाद अब पूरा देश रामलला प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव मना रहा है और मैं तो यही कहूंगा कि सालों पुराना विवाद था जो आज खत्म हो गया.
-भारत एक्सप्रेस
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…
UAE Oil Spill: UAE के तट के पास समुद्र में फैला तेल लगातार बढ़ता जा…