अजब-गजब

चार लड़कियों को हुआ किसी से प्यार…फिर इस पेड़ ने कर लिया कैद! जानें क्या है उल्टे पेड़ की कहानी, वैज्ञानिकों ने किया ये दावा

Baobab Tree: सोशल मीडिया पर एक पेड़ की हैरान कर देने वाली कहानी वायरल हो रही है. वैसे तो आपने सभी पेड़ों को नीचे जड़ें और ऊपर पत्‍त‍ियों के साथ देखा होगा लेकिन दुनिया के एक हिस्से में एक ऐसा पेड़ भी है जिसे देखने से लगता है माने वो उल्टा खड़ा हो और उसकी जड़ें ऊपर और तना नीचे हो. यही वजह है कि इसे “उल्टा पेड़” भी कहा जाता है. इसको लेकर एक दिलचस्प कहानी प्रचलित है कि इस पेड़ में 4 लड़क‍ियां कैद हैं. फिलहाल इस पेड़ को Tree Of Life भी कहते हैं. वैज्ञानिकों ने इसकी उत्‍पत्‍त‍ि को लेकर दावा किया है.

दवा के रूप में इस्तेमाल होती है इसकी पत्तियां

दरअसल हम यहां बात कर रहे हैं प्राचीन बाओबाब पेड़ों की. पतझड़ के मौसम में इन पेड़ों को देखने में लगता है मानो ये उल्‍टा खड़े हों. हालांकि ऐसा नहीं है. ये पेड़ काफी विशाल होता है. इन पेड़ों के फल और पत्‍तों का दवाओं के रूप में इस्‍तेमाल किया जाता है. इन पेड़ों के लिए कहा जाता है कि कुछ तो इतने बड़े होते हैं क‍ि उनके तनों में एक लाख लीटर तक पानी भरा जा सकता है. इसमें सफेद रंग के फूल निकलते हैं जो रात में ही खिलते हैं और इसमें रात वाले कीट बैठते हैं.

ये भी पढ़ें-Ghost Shopping Mall: जानें क्या होता है घोस्ट शॉपिंग मॉल, क्या वाकई यहां पर रहते हैं भूत?

रिसर्च में ये बातें आई सामने

लंदन की क्‍वीन मैरी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर एंड्रयू लीच और उनकी पत्‍नी डॉ. इलिया लीच ने इन पेड़ों को लेकर रिसर्च की है जिसमें सामने आया है कि इस पेड़ के बीज हिन्‍द महासागर में ग‍िरे और वहां से तैरते हुए करीब एक करोड़ साल पहले ऑस्‍ट्रेल‍िया और फ‍िर अफ्रीका पहुंचे.हजारों सालों तक ये पेड़ जीवित रह सकते हैं. इनके तने इतने बड़े होते हैं कि इसमें बड़ी मात्रा में पानी जमा हो सकता है.

ये भी है इसका नाम

जहां बाओबाब ‘उल्टा पेड़’ के नाम से जाना जाता है तो वहीं इसे Tree Of Life, यानी ‘जीवन का पेड़’ के नाम से भी जानते हैं. ये पेड़ सदियों से वैज्ञान‍िकों के लिए रहस्य बना हुआ है लेकिन वैज्ञानिकों ने इसके बारे में तमाम बातें खोज निकाली हैं. ये पेड़ 6000 साल तक जिंदा रहते हैं.

तने में रह सकते हैं 40 लोग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये पेड़ 20 से 100 फीट तक ऊंचे होते हैं. जिम्बाब्वे में एक प्राचीन खोखला बाओबाब पेड़ इतना विशालकाय है कि इसके तने के अंदर 40 लोग रह सकते हैं. मध्य प्रदेश के प्राचीन शहर मांडू में भी इसके हजारों पेड़ देखने को मिलते हैं. इनके फलों को सुपरफूड माना जाता है.

ये कथा है प्रचलित

बाओबाब पेड़ों को लेकर कई कथाएं प्रचलित हैं जिसमें से एक है कि इन पेड़ों के नीचे 4 लड़क‍ियां रहती थीं. उनको जब इंसानों से प्‍यार हुआ, तो पेड़ को जलन होने लगी. इस पर पेड़ों ने गुस्से में उन लड़क‍ियों को अपने अंदर ही कैद कर ल‍िया. मान्यता है कि इन पेड़ों से कैद लड़कियों की आवाज भी सुनाई देती है. कहा जाता है कि वे लड़कियां अभी भी पेड़ों के अंदर कैद हैं. इसीलिए ये इतना मोटा होता है.

अफ्रीका में होती है पूजा

इन पेड़ों के तनों का उपयोग फाइबर बनाने के ल‍िए क‍िया जाता है, जिनसे रस्‍स‍ियां और कपड़े बनाए जाते हैं.अफ्रीका में इन पेड़ों की पूजा की जाती है. स्‍थानीय लोग इन पेड़ों को ‘जंगल की मां’ भी कहते हैं.

ऐसे पहुंचे ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका

इन पेड़ों को लेकर नेचर में एक रिपोर्ट प्रकाशित हुई है जिसमें बताया गया है कि डीएनए टेस्ट में इन पेड़ों को लेकर पता चला है कि 2.10 करोड़ साल पहले मेडागास्कर में ये पेड़ पैदा हुए. इसके बाद समुद्र के जरिए ऑस्‍ट्रेल‍िया और फ‍िर अफ्रीका पहुंच गए. इसके बाद यहां पर इसकी कई प्रजात‍ियां विकस‍ित हुईं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

3 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

4 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

4 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

6 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

6 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

6 hours ago