अरविंद केजरीवाल और महुआ मोइत्रा (फाइल फोटो)
दिल्ली नई शराब नीति घोटाला मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज (2 नवंबर) ईडी के सामने पेश होंगे. ईडी ने केजरीवाल को शराब घोटाला मामले में पूछताछ के लिए समन भेजा था. इसके अलावा कैश फॉर क्वैरी मामले में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा लोकसभा की एथिक्स कमेटी के सवालों का जवाब देंगी.
महुआ मोइत्रा और अरविंद केजरीवाल पर बीजेपी ने तंज कसा है. इसके साथ ही दोनों नेताओं को दो नंबरी बताया है. बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया है. जिसमें उन्होंने अरविंद केजरीवाल और मोइत्रा को 2 नंबरी बताया है. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है कि ‘2नों 2 नंबरी 2 नवंबर को हाजिर हों.’
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से जिस शराब घोटाला मामले में ईडी आज पूछताछ करेगी, उस मामले में दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया इसी साल की फरवरी से जेल में बंद हैं. वहीं राज्यसभा सांसद संजय सिंह को भी ईडी ने गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया था.
वहीं, बीजेपी नेता निशिकांत दुबे ने महुआ पर पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने का आरोप लगाया है. इस मामले में महुआ मोइत्रा को लोकसभा की एथिक्स कमेटी के पास जाना है, जो उनसे इस मामले में सवाल-जवाब करने वाली है. महुआ मोइत्रा पर आरोप है कि उन्होंने उद्योगपति दर्शन हीरानंदानी से सवाल पूछने के बदले महंगे गिफ्ट लिए और विदेश यात्रा का खर्च भी उठाया. बीजेपी सांसद ने ये भी आरोप लगाए थे कि दर्शन हीरानंदानी ने दुबई में महुआ की संसद की लॉगिन आईडी का इस्तेमाल किया है. जिसे बाद में खुद महुआ ने स्वीकार किया था कि उन्होंने ही हीरानंदानी को आईडी पासवर्ड दिए थे.
दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का कहना है कि आज मुख्यमंत्री ईडी ऑफिस में पूछताछ के लिए जा रहे हैं, लेकिन इस पूछताछ के बहाने ईडी उनको गिरफ्तार भी कर सकती है. क्योंकि इससे पहले जिन दो नेताओं को गिरफ्तार किया गया है, उन्हें भी पूछताछ के लिए पहले बुलाया गया था. इसलिए पार्टी को अब अपने सबसे बड़े नेता की गिरफ्तारी का डर सता रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
Weather Update Today: 30 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में…
बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही फिल्म 'हनुमान अंश' से जुड़ी एक दिल को छू…
Delhi News: दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 बाहरी गाड़ियों की नो एंट्री लागू होगी.…
Iran US Talks: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम कराने के लिए कतर की…
कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे और SIR…
जम्मू-कश्मीर के बडगाम स्थित यूसमर्ग इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तानी आतंकी…