दिल्ली के मंत्री राज कुमार आनंद के ठिकानों पर ED ने छापेमारी की है. मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह से ही राजकुमार आनंद के ठिकानों पर ईडी की छानबीन जारी है. दिल्ली के मंत्री राजकुमार आनंद के सिविल लाइंस इलाके स्थित आवास पर ED की छापेमारी चल रही है. इसके अलावा आज सुबह से ही उनसे जुड़े 9 परिसरों पर भी ED की छापेमारी चल रही है. राज कुमार आनंद के आवास और अन्य ठिकानों के बाहर अर्धसैनिक बलों को भी तैनात किया गया है.
बता दें कि आज ईडी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से पूछताछ करने वाली है. दिल्ली नई शराब नीति घोटाला मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज (2 नवंबर) ईडी के सामने पेश होंगे. ईडी ने केजरीवाल को शराब घोटाला मामले में पूछताछ के लिए समन भेजा था.
2020 में पहली बार विधायक बने थे राजकुमार आनंद
राजकुमार आनंद दिल्ली सरकार में समाज कल्याण मंत्री हैं. इसके अलावा उनके पास गुरु द्वारा चुनाव, सहकारी समितियों का कामकाज, श्रम रोजगार, एससी और एसटी का प्रभार भी है. दिल्ली के मंत्री राजकुमार आनंद साल 2020 में पहली बार पटेल नगर सीट से विधायक बने थे. राजकुमार आनंद को दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम की जगह मंत्री बनाया गया था. उनकी पत्नी वीना आनंद भी इससे पहले पटेल नगर विधानसभा सीट से विधायक रह चुकी हैं.
इसे भी पढ़ें: Delhi Liquor Policy: आज अरविंद केजरीवाल से पूछताछ करेगी ED, एथिक्स कमेटी के सवालों से होगा महुआ का सामना, BJP ने कसा तंज
इस मामले में ईडी की छापेमारी!
सूत्रों के मुताबिक, मंत्री राजकुमार आनंद के बिजनेस से जुड़े मामले में ED की यह छापेमारी चल रही है. उन पर हवाला के जरिए लेनदेन में शामिल होने का शक है. चीन से हवाला के जरिए आए पैसे का मामला बताया जा रहा है. वहीं सीमा शुल्क मामले से भी इस छापेमारी के तार जुड़े हो सकते है.
केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…
ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…
उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…
सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…