भारत vs श्रीलंका (सोर्स-X)
IND vs SL: वर्ल्ड कप 2023 में आज भारत और श्रीलंका की भिड़ंत होगी. दोनों टीमें वर्ल्ड कप में अपना सातवां मैच खेलने के लिए उतरेगी. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दोपहर दो बजे से ये मैच खेला जाएगा. इससे आधे घंटे पहले यानी 1:30 बजे टॉस होगी. आईए मैच से पहले जानते हैं दोनों टीमों के बीच के आंकड़े, पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल.
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार होती है. यहां पर बल्लेबाजों को खुब मदद मिलती है. पिच पर उछाल होने के कारण गेंद सीधे बल्ले पर आती है. वहीं गेंदबाज इस पिच पर विकेट के लिए संघर्ष करते दिखते हैं. मैदान छोटा होने के कारण बाउंड्री जमकर लगती है. लाल मिट्टी वाली इस पिच पर स्पिन गेंदबाजों को भी मदद मिलती है. तेज गेंदबाजों को शुरुआती ओवरों में हल्की स्विंग मिलती है. मुंबई में आज मौसम साफ रहने का अनुमान है.
भारत और श्रीलंका के बीच अब तक 167 वनडे मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें 98 मैचों में भारत ने जीत दर्ज की है. वहीं 57 मैचों में श्रीलंका ने जीती है. एक मैच ड्रॉ हो गया. जबकि 11 मैचों में कोई नतीजा नहीं निकला. दोनों देशों के बीच पिछले दस एकदिवसीय मुकाबलोंं की बात करें तो इसमे भारत को 9 मैच में जीत मिली है.
वर्ल्ड कप में भारत और श्रीलंका एक दूसरे को टक्कर देती रही है. साल 1979 में श्रीलंका ने बड़ा उलटफेर करते हुए भारत को हरा दिया था. इसके बाद साल 1996 के वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में श्रीलंका ने भारत को हराकर बाहर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था. भारत ने इस हार का बदला साल 2011 के वर्ल्ड कप में लिया था. इस टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को हराकर खिताब अपने नाम किया था.
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.
पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (कप्तान और विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, एंजेलो मैथ्यूज, महीश थीक्षाना, कासुन राजिथा, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका.
ये भी पढ़ें- IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ मैच से पहले रोहित शर्मा ने कही बड़ी बात, बताया वानखेड़े स्टेडियम उनके लिए क्यों है खास
RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…
Prayagraj Film Festival 2026: इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य समापन एमएनआईटी ऑडिटोरियम में…
चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…
चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…
अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…
महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…