प्रतीकात्मक तस्वीर
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसमें अफसर पत्नी ने अपने ही पति की पिटाई करवा दी. वहीं पति ने पत्नी के दूसरे व्यक्ति से संबंध होने का आरोप लगाया है. बताया जा रहा है कि महिला की शादी के बाद भी उसके पति ने पढ़ाई लिखाई जारी रखी. वहीं पत्नी पढ़ लिखकर अधिकारी बन गई और एक ब्लॉक में उसकी तैनाती हो गई. वहीं महिला का पति भी प्रोफेसर है.
अफसर बनते ही पत्नी के बदले तेवक
मिली जानकारी के अनुसार, बांदा जिले के रहने वाले एक 35 वर्षीय व्यक्ति जो कि लखनऊ के सरकारी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर है ने अपनी पत्नी पर बड़ा आरोप लगाया है. शख्स के अनुसार महिला से उसकी शादी करीब दस साल पहले हुई थी. वर्तमान में उसकी पत्नी हमीरपुर में रहती है. वहां पर वह ब्लॉक लेवल की अधिकारी है. वहीं जब वह इस पद पर आसीन हुई तभी से उसके तेवर बदलने शुरू हो गए. बतौर अधिकारी महिला को मिले एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से उसकी दोस्ती हो गई.
वहीं महिला के पति ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी के दूसरे व्यक्ति से संबंध हैं. ऐसे में जब वह महिला से मिलने गया तो उसने अपने साथी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से उसे पिटवा दिया. पति ने बताया कि जब से वह कर्मचारी उसकी पत्नी के साथ ड्यूटी करने के लिए आया उसी दिन से उनके परिवार में कलह होना शुरू हो गया. लगभग डेढ़ साल में कलह इतना बढ़ चुका है कि मामला कोर्ट तक पहुंच चुका है.
बेटी से भी रखा दूर
पति ने आरोप लगाया है कि महिला उसकी तीन साल की बेटी से भी नहीं मिलने दे रही है. अपनी मां के साथ जब वह बेटी से मिलने आया तो पत्नी के साथी कर्मचारी ने उसकी पिटाई कर दी.
इसे भी पढ़ें: MP Winter Session: विधानसभा से नेहरू की फोटो हटाने पर सियासत, कांग्रेस ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा- इतिहास बदलने की साजिश
पुलिस ने प्रेमी का किया चालान
वहीं मामले के थाना पहुंचने पर पुलिस ने प्रेमी को हिरासत में ले लिया और कार्रवाई करते हुए उसका शांति भंग में चालान कर दिया. प्रोफेसर की मां के साथ भी कर्मचारी ने धक्का-मुक्की की. वही मार खाने के बाद प्रोफेसर के चेहरे से खून निकल आया. ऐसे में तहरीर पर पुलिस ने मारपीट में आरोपी कर्मचारी को हिरासत में ले लिया. इस मामले में कोतवाल अनूप सिंह का कहना है कि दंपति का पारिवारिक विवाद है. मारपीट की तहरीर मिली है. आरोपी कर्मचारी के विरुद्ध शांतिभंग की कार्रवाई की जा रही है.
कमोडिटी मार्केट में भारी बिकवाली के चलते सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट…
अहोई अष्टमी का व्रत 1 नवंबर 2026 (रविवार) को रखा जाएगा. इस दिन माताएं संतान…
Indian Space Research: इसरो ने रचा नया इतिहास! श्रीहरिकोटा से NVS-03 नेविगेशन सैटेलाइट को सफलतापूर्वक…
Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti: सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और…
राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित 'एकता दौड़' के दौरान गृह मंत्री…
US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…