देश

India Alliance Meeting: सीट शेयरिंग पर फॉर्मूला या NDA के खिलाफ रणनीति, INDIA गठबंधन की बैठक में विपक्ष का क्या है प्लान?

India Alliance Meeting: लोकसभा चुनाव से पहले आज दिल्ली में इंडिया गठंबधन की महत्तवपूर्ण बैठक होने वाली है. इस बैठक में तमाम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है. हालांकि सूत्रों के मुताबिक, सभी विपक्षी दल सबसे पहले सीट शेयरिंग के सहमत होने पर चर्चा करेंगे. क्योंकि लोकसभा चुनाव में अब ज्यादा समय नहीं बचा है. वहीं दूसरी तरफ बीजेपी ने विपक्षी गठंबधन पर यह कहकर हमला बोलती है कि ये सभी पार्टियां एकजुट नहीं हो सकतीं तो फिर सीट शेयिरंग तो दूर की बात है. वहीं मंगलवार सुबह से विपक्षी नेताओं का दिल्ली पहुंचे का सिलसिला लगा हुआ है.

जानाकारी के मुताबिक, यह बैठक दिल्ली में अशोका होटल में बैठक दोपहर 3 बजे से शुरू होगी. इसमें 28 पार्टियों के प्रमुख और उनके नेता शामिल होंगे. इस बैठक में सभी दल एकमत होने की कोशिश करेंगे और बीजेपी के खिलाफ रणनीति तैयार करेंगे. वैसे इस बैठक में सीट शेयरिंग का मुद्दा सबसे अहम माना जा रहा है. इसके लिए राज्य सब कमेटियां बनाई जाएंगी.

दिल्ली के सीएम केजरीवाल से मिले ये नेता

राजधानी दिल्ली में इंडिया ब्लॉक की यह पहली बैठक है. इससे पहले पटना, बेंगलुरु और मुंबई में अलांयस की मीटिंग हो चुकी है. वहीं अब पांच राज्यों के चुनाव के बाद 15 दिनों के बाद यह बैठक हो रही है. हालांकि कांग्रेस ने यह बैठक पहले भी बुलाई थी, लेकिन कई विपक्षी पार्टी के नेता बैठक में शामिल होने में असमर्थ थे. इसलिए बैठक को टाल दिया गया था. बैठक से एक दिन पहले रणनीति बनाने को लेकर ही टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी, राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव, जदयू नेता नीतीश कुमार दिल्ली पहुंच चुके हैं. वहीं सोमवार की शाम को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सीएम ममता बनर्जी से मुलाकात की थी.

इस मुद्दों को सकती है चर्चा

इसके अलावा विपक्षी गठबंधन केंद्र सरकार को रोकने के कई मुद्दों पर चर्चा कर सकता है. इसमें फिलहाल सबसे बड़ा मुद्दा संसद की चूक का है. जिसको लेकर विपक्ष के सांसदों को दोनों सदन राज्यसभा और लोकसभा से निलंबित कर दिया गया है. विपक्ष इसको लेकर मोदी सरकार पर जमकर हमला बोल रहे हैं. वहीं जांच एजेंसियों को लेकर भी इस पर चर्चा हो सकती है.

वहीं बैठक से पहले कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा, “इसके बारे में हमें जानकारी नहीं है. हम अपनी लड़ाई लड़ रहे हैं फिर चाहे वह दिल्ली हो या बंगाल. INDIA गठबंधन में कांग्रेस पार्टी एक घटक दल जरुर है, लेकिन अपने-अपने पार्टी का भी एक रवैया है, मांग है. यह सब मिलकर तय होगा.”

– भारत एक्सप्रेस

 
Rahul Singh

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

2 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

3 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

3 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

3 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

4 hours ago