Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UP में एक और ज्योति मौर्य जैसा मामला, अफसर बनते ही पत्नी के बदले तेवर, प्रोफेसर पति की करवा दी पिटाई, पति ने लगाया बडा आरोप

UP: मामले के थाना पहुंचने पर पुलिस ने प्रेमी को हिरासत में ले लिया और कार्रवाई करते हुए उसका शांति भंग में चालान कर दिया.

husband

प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसमें अफसर पत्नी ने अपने ही पति की पिटाई करवा दी. वहीं पति ने पत्नी के दूसरे व्यक्ति से संबंध होने  का आरोप लगाया है. बताया जा रहा है कि महिला की शादी के बाद भी उसके पति ने पढ़ाई लिखाई जारी रखी. वहीं पत्नी पढ़ लिखकर अधिकारी बन गई और एक ब्लॉक में उसकी तैनाती हो गई. वहीं महिला का पति भी प्रोफेसर है.

अफसर बनते ही पत्नी के बदले तेवक

मिली जानकारी के अनुसार, बांदा जिले के रहने वाले एक 35 वर्षीय व्यक्ति जो कि लखनऊ के सरकारी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर है ने अपनी पत्नी पर बड़ा आरोप लगाया है. शख्स के अनुसार महिला से उसकी शादी करीब दस साल पहले हुई थी. वर्तमान में उसकी पत्नी हमीरपुर में रहती है. वहां पर वह ब्लॉक लेवल की अधिकारी है. वहीं जब वह इस पद पर आसीन हुई तभी से उसके तेवर बदलने शुरू हो गए. बतौर अधिकारी महिला को मिले एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से उसकी दोस्ती हो गई.

वहीं महिला के पति ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी के दूसरे व्यक्ति से संबंध हैं. ऐसे में जब वह महिला से मिलने गया तो उसने अपने साथी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से उसे पिटवा दिया. पति ने बताया कि जब से वह कर्मचारी उसकी पत्नी के साथ ड्यूटी करने के लिए आया उसी दिन से उनके परिवार में कलह होना शुरू हो गया. लगभग डेढ़ साल में कलह इतना बढ़ चुका है कि मामला कोर्ट तक पहुंच चुका है.

बेटी से भी रखा दूर

पति ने आरोप लगाया है कि महिला उसकी तीन साल की बेटी से भी नहीं मिलने दे रही है. अपनी मां के साथ जब वह बेटी से मिलने आया तो पत्नी के साथी कर्मचारी ने उसकी पिटाई कर दी.

इसे भी पढ़ें: MP Winter Session: विधानसभा से नेहरू की फोटो हटाने पर सियासत, कांग्रेस ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा- इतिहास बदलने की साजिश

पुलिस ने प्रेमी का किया चालान

वहीं मामले के थाना पहुंचने पर पुलिस ने प्रेमी को हिरासत में ले लिया और कार्रवाई करते हुए उसका शांति भंग में चालान कर दिया. प्रोफेसर की मां के साथ भी कर्मचारी ने धक्का-मुक्की की. वही मार खाने के बाद प्रोफेसर के चेहरे से खून निकल आया. ऐसे में तहरीर पर पुलिस ने मारपीट में आरोपी कर्मचारी को हिरासत में ले लिया. इस मामले में कोतवाल अनूप सिंह का कहना है कि दंपति का पारिवारिक विवाद है. मारपीट की तहरीर मिली है. आरोपी कर्मचारी के विरुद्ध शांतिभंग की कार्रवाई की जा रही है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital