देश

“अपनी मां से पूछो कि तुम्हारा पिता कौन है,” FIITJEE के चेयरमैन ने वर्चुअल मीटिंग के दौरान दी गाली

FIITJEE Chairman Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें प्रमुख कोचिंग संस्थान FIITJEE के चेयरमैन एक आधिकारिक ऑनलाइन मीटिंग के दौरान कर्मचारियों को गाली देते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खिया बटोरी हैं.

Reddit पर अपलोड किए गए इस वीडियो में FIITJEE के चेयरमैन डीके गोयल (D K Goel) कई सेंटर हेड के साथ वर्चुअल कॉल पर नजर आ रहे हैं. मीटिंग के दौरान, ठाणे ब्रांच के एक कर्मचारी ने एडटेक इंडस्ट्री में कंपनी के हालिया निवेश के बारे में सवाल उठाया. इस पर गोयल ने तुरंत और आक्रमक तरीके से प्रतिक्रिया दी. हालांकि कर्मचारी ने बताया कि जानकारी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध है, लेकिन इससे गोयल शांत नहीं हुए और उन्होंने और कई कमेंट किए.

क्लिप में चेयरमैन गोयल को चिल्लाते हुए सुना जा सकता है.


बेकार लोग… ये किस तरह के घटिया लोग हैं. तुम्हें अपने पिता का नाम पता है, जिसने यह लिखा है? बकवास. जाओ अपनी मां से पूछो कि तुम्हारा पिता कौन है. बकवास लोग. इसके बाद वह और भी भड़क गए और उन्होंने कहा, यह बेवकूफ कौन है. इसे मुंबई से बाहर निकालो.

Fiitjee chairman abusing in all centre head meeting.
byu/Silver-Ad5316 inJEENEETards

जैसे-जैसे स्थिति बिगड़ती गई, उपस्थित अन्य लोगों में से एक ने मामले में हस्तक्षेप करने की कोशिश की, सुझाव दिया कि गोयल शांत रहें और इस मुद्दे को विनम्रता से संबोधित करें.

हालांकि, गोयल ने इस सलाह को खारिज कर दिया और गाली-गलौज से भरे तीखे शब्दों के साथ जवाब दिया. उन्होंने उस व्यक्ति को “बदमाश” कहा और कहा, “अभद्रता की हद है. यह व्यक्ति जो भी हो, मैं उसे FIITJEE में नहीं देखना चाहता.”


ये भी पढ़ें:Delhi Govt का होटल, क्लब, बार और रेस्तरां को आदेश- उम्र की पुष्टि किए बिना न परोसें शराब


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

28 नवंबर को दीपथुन पर जलाएं दीप, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; नप गए अधिकारी

सुप्रीम कोर्ट ने मदुरै के तिरुपरमकुंड्रम पहाड़ी पर स्थित दीपथुन पर 28 नवंबर को दीप…

5 minutes ago

सत्येंद्र जैन की बढ़ी मुश्किलें, जमानत रद्द करने की याचिका पर हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस

दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली जल बोर्ड टेंडर घोटाले में पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की जमानत…

14 minutes ago

महादेव बेटिंग ऐप मामला; वकील हिमांशु शेखर को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत नहीं

महादेव बेटिंग ऐप मामले में गिरफ्तार वकील हिमांशु शेखर को सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल राहत…

18 minutes ago

पश्चिम बंगाल में संविदाकर्मियों की बल्ले-बल्ले, वेतन में 8 हजार रुपये तक का इजाफा; जानें और क्या बदला

पश्चिम बंगाल सरकार ने VB-G RAM G परियोजना के संविदाकर्मियों के मासिक मानदेय में 6,000…

22 minutes ago

IPL-2027 पर MI की नजर: न..न..करते कप्तानी के लिए कैसे माने रोहित शर्मा?

Rohit Sharma Returns As MI Captain: मुंबई इंडियंस ने IPL 2027 से पहले रोहित शर्मा…

29 minutes ago

‘…लिपलॉक’, इंडियन आइडल के सेट पर ये क्या बोल गए इमरान हाशमी? हंसी से लोटपोट हुए सब

'इंडियन आइडल: लेजेंड्स रिटर्न' के सेट पर एक्टर इमरान हाशमी की जुबान फिसल गई और…

31 minutes ago