देश

असम दिवस पर पीएम मोदी ने दी बधाई, बोले- ‘राज्य के विकास में जबरदस्त सुधार’

असम दिवस (सुकफा दिवस) के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी पोस्ट में असम की समृद्ध संस्कृति, इतिहास और तेज विकास की सराहना की.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा, “असम दिवस पर असम के मेरे प्यारे भाइयों-बहनों को ढेर सारी शुभकामनाएं. यह दिन स्वर्गदेव चाओलुंग सुकफा के सपनों को पूरा करने का संकल्प दोहराने का अवसर है. पिछले कुछ सालों में केंद्र सरकार और असम की एनडीए सरकार ने मिलकर राज्य के विकास के लिए दिन-रात मेहनत की है. सड़क, रेल, अस्पताल, स्कूल जैसे बुनियादी ढांचे में जबरदस्त सुधार हुआ है. ताई-अहोम संस्कृति और ताई भाषा को बढ़ावा देने के लिए भी कई कदम उठाए जा रहे हैं. इससे असम के युवाओं को नई ताकत और अवसर मिल रहे हैं.”

वहीं केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने भी असम के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, “असम दिवस की हार्दिक बधाई. यह दिन अहोम साम्राज्य के गौरवशाली इतिहास को याद करने और असम की समृद्ध संस्कृति की रक्षा का संकल्प लेने का दिन है. हर भारतीय को इस संस्कृति पर गर्व है.”

उन्होंने आगे लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले नौ सालों में असम में शांति स्थापित हुई है. कई उग्रवादी संगठनों ने हथियार डाले और विकास की मुख्यधारा में शामिल हुए हैं. राज्य को शिक्षा और विकास का बड़ा केंद्र बनाने का काम तेजी से चल रहा है. उन्होंने कहा कि यह दिन देश की एकता को और मजबूत करेगा तथा हमारी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ाव को गहरा करेगा.

वहीं दूसरी ओर, असम दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने ‘एक्स’ पर गृह मंत्री अमित शाह का धन्यवाद किया. सरमा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की डबल इंजन सरकार ने अहोम वंश और असम की गौरवशाली विरासत को विश्व मंच पर बनाए रखने और बढ़ावा देने में कोई कसर नहीं छोड़ी है.

ये भी पढ़ें: गृह मंत्री अमित शाह ने जेपी नड्डा को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, बोले-संगठन के विस्तार में उनकी भूमिका सराहनीय

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली का रास्ता साफ, कांग्रेस को मिली पुलिस की NOC

Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…

2 seconds ago

‘तुम्हारा नाश होने वाली है’, बृजभूषण शरण सिंह ने किसे दिया ऐसा श्राप?

Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…

13 minutes ago

ABVP का कैंपस कनेक्शन मजबूत, ओडिशा से दिल्ली तक छात्रसंघ चुनावों में दिखा दबदबा, क्या जेन-Z में बढ़ रही है पकड़?

ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…

28 minutes ago

जमानत तो मिली पर 3 कड़े प्रतिबंध, क्या हैं अभिजीत दीपके की रिहाई की शर्तें?

दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…

29 minutes ago

‘आतंकवाद के बाद अब गंदगी पर प्रहार…’ पीतमपुरा में रावण के साथ जलेगा 30 फीट लंबा कॉकरोच

श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…

1 hour ago